1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP LS Election 2024: 5वें चरण के तहत क्या भाजपा कर पाएगी पुरानी चुनौतियों का सामना

UP LS Election 2024: 5वें चरण के तहत क्या भाजपा कर पाएगी पुरानी चुनौतियों का सामना

LS Election 2024: भाजपा के लिए आम चुनाव 2019 के नजरिए से देखें तो, आम चुनाव 2024 के पांचवे चरण के तहत 20 मई को 14 सीटों पर होने वाले चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। बता दें कि 2019 के पांचवे चरण में भाजपा को काफी कड़ा टक्कर विपक्षी पार्टियों से मिला था और वो बहुत कम वोटों से जीतने में सफल हुए थे।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
UP LS Election 2024: 5वें चरण के तहत क्या भाजपा कर पाएगी पुरानी चुनौतियों का सामना

LS Election 2024: आम चुनाव 2024 के अंतर्गत 4 चरणों के चुनाव सफलता पूर्वक हो चुके हैं। जबकि 20 मई को पांचवे चरण के लिए होने वाले चुनाव के लेकर राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार करने में लगी हैं। इस चरण के तहत प्रदेश में 14 सीटों पर वोटिंग होनी है जिनमें से 13 सीटों पर भाजपा ने आम चुनाव 2019 में जीत का झंडा लहराया था पर उसे वहां कड़ी टक्कर मिली थी।

5वें चरण के तहत प्रदेश में यहां होंगे मतदान

पांचवें चरण के तहत 20 मई को प्रदेश की रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा और मोहनलालगंज संसदीय सीट पर चुनाव होना है। पर बीते आम चुनाव के परिणामों को देखें तो इसमें केवल रायबरेली ही एक ऐसी सीट थी जिसपर भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था, शेष 13 सीटों पर भाजपा ने अपना झंडा लहराया।

भाजपा पर पुराना रिकॉर्ड दोहराने की चुनौती

आम चुनाव 2024 में भाजपा के समक्ष पुराने रिकॉर्ड को दोहराने कि चुनौती है पर इस बार सपा और बसपा का गठबंधन नही है लेकिन इंडी गठबंधन के साथ मिलकर सपा मैदान पर है और बसपा अकेले ही चुनावी मैदान पर है। यही वजह है कि जिन सीटों पर कम मार्जिन से पार्टियां हारी और जीती थी वे सीटे इस चुनाव में अहम भूमिका में हैं। बता दें कि 5 सीटें ऐसी थी 2019 में जहां भाजपा के जीत का मार्जिन एक लाख से भी कम था।

इन सीटों पर कम मार्जिन से जीती थी बीजेपी

भाजपा जिन संसदीय सीटों पर कम मार्जिन से जीती थी उनमें मोहनलालगंज, अमेठी, फैजाबाद, बांदा और कौशांबी सीट शामिल है। बीजेपी ने मोहनलालगंज में करीब 90 हजार, अमेठी में करीब 55 हजार, फैजाबाद में करीब 65 हजार, बांदा में करीब 59 हजार और कौशांबी में करीब 38 हजार के अंतर से जीत का तिलक किया था। वहीं अगर बीते विधानसभा चुनाव के परिणामों को देखें तो इन सीटों के तहत 71 विधानसभा सीटे आती हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 41 और 30 सीटों पर विपक्षी दलों को विजय मिली थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...