वर्ष 2026-2027 में सिंचाई विभाग की परियोजनाओं के कार्य शुरू करने के लिए 12 दिसम्बर 2025 को स्टीयरिंग कमेटी के द्वारा बैठक कर परियोजनाओं की मंजूरी दी गई थी। जिसमें बाढ़ की परियोजनाएं भी शामिल है साथ-साथ 2 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री द्वारा वीसी के माध्यम से सिंचाई विभाग की बैठक में यह निर्देश दिए गए थे कि परियोजनाएं ठेकेदारों के कहने पर न बनाई जाए और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव परियोजना बनाते समय शामिल किए जाए,अब जबकि फरवरी माह का द्वितीय सप्ताह शुरू हो रहा है निविदाओं का अभी कुछ अता पता नहीं है जबकि जनवरी माह में निविदा की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है क्योंकि इन परियोजनाओं में बाढ़ के कार्य भी शामिल है जो 30 जून तक कराए जाने है। निविदा प्रक्रिया के देरी होने से.. बाढ़ के कार्य समय से पूरे नहीं हो पाएंगे यूपी की बात के सूत्रों ने जब यह पता लगाया तो जानकारी मिली कि कार्ययोजना स्वीकृति होने के लिए फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गई है जिस पर अभी तक मुख्यमंत्री की स्वीकृति नहीं हो पाई है। ऐसे में निश्चित रूप से इस वर्ष बाढ़ परियोजनाओं के कार्य प्रभावित होंगे।
एडिटर इन चीफ आर सी भट्ट की रिपोर्ट