गोरखपुर : मानसून आने में लगभग डेढ़ माह का समय बचा है जिसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार अलर्ट मोड़ पर है शुक्रवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने गोरखपुर में राप्ती नदी के बायें तट पर स्थित मलौनी तटबंध की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।इस मौके पर गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह विपिन सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गोरखपुर जिले में बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम मिर्जापुर में राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित मलौनी तटबंध के किमी 12.759 से किमी 13.469 के बीच चल रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लिया।
इसके बाद मंत्री ग्राम डुहिया पहुंचे, जहां उन्होंने मलौनी तटबंध के किमी 8.280 से किमी 8.566 तक के हिस्से में कराए जा रहे कार्यों की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
स्वतंत्र देव ने सभी कार्य 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए । इसके साथ ही मंत्री ने चेताते कहा यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इसके साथ ही जलशक्ति मंत्री ने अवर अभियंताओं , सहायक अभियंताओं से वार्ता कर विस्तृत जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए मंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं और बाढ़ बचाव कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। स्वतंत्र देव ने आश्वस्त किया कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी हाल में कार्यों में लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।