1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी, पहड़िया मंडी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम; देर शाम आ सकता है शिक्षक एमएलसी का परिणाम

वाराणसी एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी, पहड़िया मंडी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम; देर शाम आ सकता है शिक्षक एमएलसी का परिणाम

Uttar Pradesh News: वाराणसी में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना हुई जारी है। पहड़िया मंडी में 2500 पुलिसकर्मी तैनात हैं। यहां जानें पूरी जानकारी

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
वाराणसी एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी, पहड़िया मंडी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम; देर शाम आ सकता है शिक्षक एमएलसी का परिणाम

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव (Varanasi MLC Election) की मतगणना हुई जारी है। पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर मतों की गिनती के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बता दें प्रशासन की निगरानी में मतपत्रों की गिनती की जा रही है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती की गई है। वहीं, शिक्षक एमएलसी चुनाव का परिणाम आज देर शाम तक आने की संभावना जताई जा रही है।

50-50 मतपत्रों के बंडल बनाकर हो रही गिनती

जानकारी के लिए बता दें मतगणना की प्रक्रिया के तहत मतपत्रों को 50-50 के बंडल में बांटकर गिनती की जा रही है। जिसमें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार का कहना है कि मतगणना में अभी समय लगेगा। साथ ही, चुनाव परिणाम घोषित करने से पहले निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी मतों की गिनती पूरी की जाएगी। इस चुनाव में सबसे पहले प्रथम वरीयता के मतों की गणना की जाएगी। ऐसे में यदि किसी प्रत्याशी को पहली वरीयता में ही कुल वैध मतों के आधार पर निर्धारित 50 % से ज्यादा मत प्राप्त हो जाते हैं, तो आगे की वरीयताओं की गिनती की आवश्यकता नहीं होगी। अन्यथा नियमानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

2500 पुलिसकर्मी तैनात, CCTV और ड्रोन से निगरानी

एमएलसी चुनाव की मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक शिफ्ट में करीब 2500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल लगातार निगरानी कर रहा है।

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुलिस की टीम नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता है।

स्नातक और शिक्षक एमएलसी सीट पर किसके बीच मुकाबला?

वाराणसी स्नातक निर्वाचन खंड में कुल 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां समाजवादी पार्टी के मौजूदा एमएलसी आशुतोष सिन्हा का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केदारनाथ सिंह से है। वहीं, वाराणसी शिक्षक निर्वाचन खंड में कुल 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट पर सपा के मौजूदा एमएलसी लाल बिहारी यादव के सामने भाजपा के प्रमोद मिश्रा चुनौती पेश कर रहे हैं।

ऐसे में मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा दी गई। अब सभी की निगाहें मतगणना पूरी होने और चुनाव परिणाम घोषित होने पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/jhansi-prayagraj-graduate-mlc-election-counting-update/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...