1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Up News: RERA ने 2009 करोड़ की 9 परियोजनाओं को दी मंजूरी

Up News: RERA ने 2009 करोड़ की 9 परियोजनाओं को दी मंजूरी

नोएडा, लखनऊ समेत 6 जिलों में बनेंगे 1586 यूनिट, बढ़ेगा निवेश और रोजगार...

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Up News: RERA ने 2009 करोड़ की 9 परियोजनाओं को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश रेरा (UP RERA) ने प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ी राहत देते हुए 9 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ये परियोजनाएं कुल 2008.64 करोड़ रुपए के निवेश के साथ छह जिलों—नोएडा, लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज, चंदौली और अलीगढ़-में शुरू की जाएंगी।

इस निर्णय से प्रदेश में आवासीय और मिश्रित विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी और हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। मंजूरी का फैसला रेरा की 189वीं बैठक में चेयरमैन संजय भूषण रेड्डी की अध्यक्षता में लिया गया।

1,586 यूनिट का होगा निर्माण

  • इन 9 परियोजनाओं में कुल 1,586 यूनिट विकसित की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं- फ़्लैट, प्लॉट, विला
  • ये प्रोजेक्ट शहरी और उपनगरीय दोनों तरह की आवासीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

सबसे अधिक निवेश नोएडा में

रेरा द्वारा मंजूर 9 परियोजनाओं में से सबसे ज्यादा 3 परियोजनाएं नोएडा में होंगी, जिनमें 1,533 करोड़ रुपए का निवेश होगा। नोएडा एनसीआर का प्रमुख हब है, इसलिए यह स्थान निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां के प्रोजेक्ट्स से रियल एस्टेट मार्केट को नया बूस्ट मिलने की उम्मीद है।

अन्य जिलों में निवेश इस प्रकार है-

लखनऊ

  • 283.76 करोड़ की 1 परियोजना
  • राजधानी क्षेत्र की आवासीय और वाणिज्यिक मांग को पूरा करेगी

बाराबंकी

  • 120.85 करोड़ की 2 परियोजनाएं
  • उपनगरीय रियल एस्टेट विकास को बढ़ावा मिलेगा

प्रयागराज

  • 11.47 करोड़ की 1 परियोजना

चंदौली

  • 37.85 करोड़ की 1 परियोजना

अलीगढ़

  • 17.72 करोड़ की 1 परियोजना

राज्य की अर्थव्यवस्था को मिलेगा लाभ

इन परियोजनाओं में लगने वाला 2008.64 करोड़ रुपए का निवेश राज्य की GDP वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसके साथ-

  • निर्माण कार्यों से हजारों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेंगे
  • सीमेंट, स्टील, पेंट, टाइल्स, विद्युत उपकरण, फर्नीचर, परिवहन, बीमा और बैंकिंग जैसे सेक्टरों को तेजी मिलेगी
  • बड़े पैमाने पर सप्लाई चेन और सहायक उद्योगों को भी लाभ होगा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...