1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: लखनऊ में प्रथम चांसलर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रहीं मौजूद

UP News: लखनऊ में प्रथम चांसलर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रहीं मौजूद

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन लखनऊ में प्रथम चांसलर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। लखनऊ की 8 विश्वविद्यालयों की टीमें 9 मार्च तक लेंगी हिस्सा।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
UP News: लखनऊ में प्रथम चांसलर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रहीं मौजूद

प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आज जन भवन, लखनऊ में आयोजित ‘प्रथम चांसलर कप क्रिकेट प्रतियोगिता’ का विधिवत शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 28 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें लखनऊ स्थित आठ प्रमुख विश्वविद्यालयों और जन भवन की टीमें भाग ले रही हैं।

आठ विश्वविद्यालयों के बीच हो रहा रोमांचक मुकाबला

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लखनऊ विश्वविद्यालय, ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, एसजीपीजीआई, केजीएमयू, एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU), डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं जन भवन की टीम शामिल हैं।

बैलून उड़ाकर किया गया प्रतियोगिता का उद्घाटन

शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सभी टीमों के कप्तानों एवं विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने संयुक्त रूप से बैलून उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके पश्चात राज्यपाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया।

पहले मैच में केएमसी भाषा विश्वविद्यालय की जीत

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला लखनऊ विश्वविद्यालय और ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। राज्यपाल की उपस्थिति में टॉस संपन्न हुआ, जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। मैच में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की टीम ने लखनऊ विश्वविद्यालय को पराजित किया।
वहीं दूसरे मैच में अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय ने केजीएमयू की टीम को हराकर जीत दर्ज की।

जन भवन बैंड ने किया सांगीतिक स्वागत

कार्यक्रम के दौरान जन भवन बैंड के बच्चों ने मधुर धुनों के माध्यम से सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। राज्यपाल महोदया ने बैंड के बच्चों के बीच चॉकलेट और उपहार वितरित कर उनका भी उत्साह बढ़ाया।

गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी (राज्यपाल) डॉ. सुधीर महादेव बोबड़े, जन भवन टीम के कप्तान अशोक देसाई, विशेष कार्याधिकारी शिक्षा डॉ. पंकज एल. जानी, प्रतिभागी विश्वविद्यालयों के कुलपति, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...