1. हिन्दी समाचार
  2. मथुरा
  3. Mathura : मथुरा में 5252वां जन्मोत्सव: सिंदूर पुष्प बंगले में श्रीकृष्ण के अद्वितीय दर्शन

Mathura : मथुरा में 5252वां जन्मोत्सव: सिंदूर पुष्प बंगले में श्रीकृष्ण के अद्वितीय दर्शन

Mathura : मथुरा में भगवान श्री कृष्ण का 5252वां जन्म महोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है, जिसमें भगवान नीलधनु पोशाक में सिंदूर पुष्प बंगले से दर्शन देंगे।महोत्सव में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विशेष झलक और एकता का संदेश प्रमुख रहा।शोभायात्रा, भजन-कीर्तन और भक्तों की भारी भीड़ ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उल्लास से भर दिया।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
Mathura : मथुरा में 5252वां जन्मोत्सव: सिंदूर पुष्प बंगले में श्रीकृष्ण के अद्वितीय दर्शन

मथुरा में इस बार भगवान श्री कृष्ण का जन्म महोत्सव 5252वां बेहद भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से आयोजित हो रहा है। श्री कृष्ण जन्म स्थान में भगवान श्री कृष्ण सिंदूर पुष्प बंगले में विराजमान होकर नीलधनु पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। इस बार महोत्सव में ऑपरेशन सिंदूर की झलक भी दिखाई दे रही है, जिसे विशेष रूप से तैयार किया गया है।

श्री कृष्ण जन्म स्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित विशेष सिंदूर के उपयोग के साथ भगवान के दिव्य मनोरथ को पूरा करने का संकल्प लिया गया है। महोत्सव का संदेश है—”एक रहेंगे, नेक रहेंगे, धर्मांतरण के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे”। उन्होंने सनातन के गौरव को बनाए रखने के लिए एकता और सामाजिक बल की आवश्यकता पर जोर दिया।

श्रद्धालुओं का आगमन पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अधिक है। संस्थान ने भक्तों की सुविधा के लिए ठंडा पानी, बैठने की व्यवस्था और बैरिकेडिंग का प्रबंध किया है, जिससे दर्शन सुगमता से हो सके। दर्शन के बाद सभी भक्तों को संस्थान की ओर से प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।

महोत्सव में बाहरी परिसर से एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें वासुदेव द्वारा भगवान श्री कृष्ण को टोकरी में सिर पर रखकर गोकुल ले जाने की लीला का मंचन किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल हुए, जो ढोल, नगाड़ों और बैंड-बाजे की धुनों पर थिरकते नज़र आए। यह शोभायात्रा जन्म स्थान के विभिन्न इलाकों से होते हुए निकली और पूरे क्षेत्र को भक्ति और उल्लास से भर दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...