1. हिन्दी समाचार
  2. लखनऊ
  3. विधानसभा बजट सत्र का आगाज़…राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ सत्र, विपक्ष का जोरदार हंगामा

विधानसभा बजट सत्र का आगाज़…राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ सत्र, विपक्ष का जोरदार हंगामा

लखनऊ में यूपी विधानसभा बजट सत्र का आगाज़। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा, सरकार ने कानून व्यवस्था और कुंभ आयोजन की उपलब्धियां गिनाईं।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
विधानसभा बजट सत्र का आगाज़…राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ सत्र, विपक्ष का जोरदार हंगामा

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत के साथ ही सदन में राजनीतिक माहौल गरमा गया और अभिभाषण के दौरान विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया।

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का प्रदर्शन

राज्यपाल के अभिभाषण के समय समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्ष सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराता रहा, जिससे कुछ समय के लिए सदन की कार्यवाही बाधित होती नजर आई।

सरकार की उपलब्धियां गिनाईं राज्यपाल ने

हंगामे के बीच राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को सदन के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और अपराध नियंत्रण की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

कानून व्यवस्था पर बड़े आंकड़े पेश

राज्यपाल ने अभिभाषण में बताया कि प्रदेश में अब तक माफिया की 4137 संपत्तियां जब्त की गई हैं, अपराध के खिलाफ कार्रवाई में 267 अपराधी मुठभेड़ों में ढेर हुए हैं, 977 अभियुक्तों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है।  उन्होंने कहा कि इन कदमों से प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है।

कुंभ आयोजन को लेकर भी सरकार का दावा

राज्यपाल ने कहा कि कुंभ जैसे भव्य धार्मिक आयोजन में रिकॉर्ड 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने सहभागिता की, जो प्रदेश की बेहतर व्यवस्थाओं और प्रशासनिक क्षमता को दर्शाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...