Yogi Adityanath News in Hindi

Barabanki : जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया त्रिवेणी वृक्षारोपण

Barabanki : जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया त्रिवेणी वृक्षारोपण

Barabanki : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाराबंकी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत त्रिवेणी का पौधरोपण किया और जनता से इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की।कार्यक्रम में हजारों पंचवटी वृक्ष लगाए गए, जिसमें जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी रही।मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 37 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य जनसहभागिता से पूरा हो चुका है और बाढ़ से निपटने की तैयारियां

UP : योगी सरकार में निवेश क्रांति,पांचवीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी

UP : योगी सरकार में निवेश क्रांति,पांचवीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी

UP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अब तक 16 हजार से अधिक निवेश परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। नवंबर 2025 में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-5 से 10 लाख करोड़ तक निवेश पहुंचने की संभावना है। वीवो, टाटा पावर, अदानी और आइकिया जैसी कई बड़ी कंपनियों ने राज्य में निवेश को साकार किया है।

Prayagraj : सीएम योगी ने सर्किट हाउस में की समीक्षा बैठक

Prayagraj : सीएम योगी ने सर्किट हाउस में की समीक्षा बैठक

Prayagraj : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में सर्किट हाउस में विंध्याचल और प्रयागराज मंडल की विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में 6700 करोड़ रुपये की लागत से नए विकास कार्यों को मंजूरी दी गई, जिनमें सड़कों और बुनियादी ढांचे पर जोर रहा। महाकुंभ 2025 को ध्यान में रखते हुए कार्यों के शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया पूजन, कुश्ती समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया पूजन, कुश्ती समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने गुरु गोरखनाथ मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन किया। दौरे के दौरान वे मंदिर प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे।

UP : यूपी में बाघों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि

UP : यूपी में बाघों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि

UP : उत्तर प्रदेश में बाघों की संख्या 2018 के 173 से बढ़कर 2022 में 222 हो गई है।योगी सरकार के ‘बाघ मित्र’ कार्यक्रम, एम-स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग और हैबीटेट इम्प्रूवमेंट जैसे प्रयासों से संरक्षण को मिली सफलता।अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता कार्यक्रम और वॉकाथॉन आयोजित किए गए।

UP : उत्तर प्रदेश में 12 पीसीएस अफसरों के तबादले

UP : उत्तर प्रदेश में 12 पीसीएस अफसरों के तबादले

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अनूप कुमार को संयुक्त निदेशक बाल विकास पुष्टाहार और यमुनाधर चौहान को एडीएम नगर आगरा बनाया गया है। अन्य अधिकारियों को अमरोहा, कासगंज, मेरठ, इटावा, कन्नौज सहित विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

शिलापट्ट पर दिखेगा जनप्रतिनिधियों का नाम, CM योगी ने दिया निर्देश

शिलापट्ट पर दिखेगा जनप्रतिनिधियों का नाम, CM योगी ने दिया निर्देश

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अब से सभी शिलापट्टों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नाम अनिवार्य रूप से अंकित किए जाएं।

Yogi Adityanath ने बनाया रिकॉर्ड, बने यूपी के सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM

Yogi Adityanath ने बनाया रिकॉर्ड, बने यूपी के सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक 8 वर्ष और 132 दिनों का कार्यकाल पूरा कर लिया है,

अग्निवीरों को यूपी पुलिस में 20% आरक्षण, योगी सरकार का बड़ा ऐलान

अग्निवीरों को यूपी पुलिस में 20% आरक्षण, योगी सरकार का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत सेना में सेवा देने वाले अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों को उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

सीएम योगी से महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान की शिष्टाचार भेंट

सीएम योगी से महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने शिष्टाचार भेंट की।

Gorakhpur : गोरखपुर मंडल में PWD की कार्य शैली पर उठे सवाल !

Gorakhpur : गोरखपुर मंडल में PWD की कार्य शैली पर उठे सवाल !

Gorakhpur : गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।लेकिन जब यूपी की बात की टीम ने मुख्य अभियंता राकेश कुमार से जवाब लेने पहुंची, तो उन्होंने मिलने से ही इनकार कर दिया और कहा कि मीडिया से बात करने का समय नहीं है।अभियंता का यह तानाशाही रवैया मुख्यमंत्री की विकास योजनाओं की गंभीरता पर सवाल

Gorakhpur : गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Gorakhpur : गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गोरखपुर-बस्ती मंडल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की।उन्होंने योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।नागपंचमी पर्व को देखते हुए कानून-व्यवस्था चाकचौबंद रखने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश भी दिए।

Gorakhpur : गोरखपुर में जन सेवा की नई मिसाल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार

Gorakhpur : गोरखपुर में जन सेवा की नई मिसाल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार

Gorakhpur : गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकतर शिकायतें जमीन कब्जे और पुलिस विभाग से जुड़ी थीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि भूमि माफिया किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और किसी गरीब की इलाज के अभाव में मृत्यु नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या के संत का शुभाशीर्वाद, कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या के संत का शुभाशीर्वाद, कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई

अयोध्या में गोविंद आश्रम के महंत वीरेंद्रदास जी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उनके 8 वर्ष के कार्यकाल की सराहना की।महंत ने योगी सरकार के विकास कार्यों, धार्मिक पुनरुद्धार और प्रशासनिक सफलताओं की प्रशंसा की।मुख्यमंत्री ने आभार जताते हुए प्रदेशवासियों की सेवा को अपनी प्राथमिकता बताया।

UP : सीएम योगी प्रयासों से यूपी बना पर्यटन का पावरहाउस,टूरिज्म से बढ़ी समृद्धि

UP : सीएम योगी प्रयासों से यूपी बना पर्यटन का पावरहाउस,टूरिज्म से बढ़ी समृद्धि

UP : उत्तर प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र तेजी से समृद्धि की ओर बढ़ रहा है, 2023 में 48 करोड़ पर्यटकों ने प्रदेश का दौरा किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार धार्मिक स्थलों की कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बना रही है।2028 तक 80 करोड़ पर्यटकों के आने का अनुमान है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था में टूरिज्म सेक्टर का योगदान 70 हजार करोड़ तक पहुंच सकता है।