गौतमबुद्धनगर में मेरठ खंड स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिले के 13 मतदान केंद्रों पर 42 मतदेय स्थलों में 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। जिलाधिकारी ने निर्वाचन सामग्री, पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर निष्पक्ष मतदान के निर्देश दिए।
