मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अप्रैल को आगरा को 5142 करोड़ रुपये की ‘ग्रेटर आगरा’ योजना की बड़ी सौगात देंगे। यह परियोजना रायपुर और रहन कलां क्षेत्र में 449.65 हेक्टेयर में विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ विकसित की जाएगी। सीएम विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
