राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तमिलनाडु से आए 15 पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने उच्च शिक्षा, टीबी उन्मूलन, आंगनबाड़ी, HPV टीकाकरण और बाल गृहों की पहलों की जानकारी साझा की।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तमिलनाडु से आए 15 पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने उच्च शिक्षा, टीबी उन्मूलन, आंगनबाड़ी, HPV टीकाकरण और बाल गृहों की पहलों की जानकारी साझा की।
PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। विधायक धीरेंद्र सिंह ने एयरपोर्ट को विकसित भारत और विकसित यूपी की दिशा में अहम प्रकल्प बताया।
प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर धाम के पास रामवन गमन मार्ग का करीब 100 मीटर हिस्सा कई जगह धंसने और दरारें आने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। अधिकारियों ने भारी बारिश को इसकी वजह बताया है, जबकि स्थानीय लोग उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। करीब 4400 करोड़ रुपये की यह परियोजना अयोध्या से चित्रकूट को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण धार्मिक कनेक्टिविटी परियोजना है।
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शन-पूजन किया। संबोधन में उन्होंने अयोध्या, आस्था, बाबर-औरंगजेब और डबल इंजन सरकार को लेकर कई बातें कहीं।
मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 3 सितंबर के प्रस्तावित दौरे को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने मथुरा-वृंदावन के प्रस्तावित रूट और पवन हंस हेलीपैड का निरीक्षण कर सफाई, प्रकाश, अतिक्रमण हटाने, वॉल पेंटिंग और सौंदर्यीकरण के कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।
लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने HOPE कमांड एवं कंट्रोल सेंटर पहुंचकर प्रदेश के अस्पतालों में बुखार और फ्लू मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं की ऑनलाइन समीक्षा की। उन्होंने अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाने, नेपाल सीमा से लगे जिलों में निगरानी बढ़ाने और यूपी व नेपाल से आने वाले मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए।
गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और जमीन विवाद, पुलिस कार्रवाई, इलाज व आर्थिक सहायता से जुड़ी शिकायतों के जल्द समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। इससे पहले सीएम ने गोशाला में गायों को गुड़ खिलाया।
उत्तर प्रदेश में H1N1 इन्फ्लुएंजा और सीजनल फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अस्पतालों में दवाएं, बेड, जांच और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बलिया दौरे पर रहेंगे। वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और राहत शिविर में पहुंचकर प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री गलाफरपुर हेलीपैड से लखनऊ रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में हिस्सा लिया। CM योगी ने 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने स्मृति सभागार का लोकार्पण, स्मारिका का विमोचन और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।
प्रयागराज के बारा क्षेत्र के सेंधुवार गांव में लगातार बारिश के बाद जलभराव से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने और विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए स्थानीय विधायक के प्रति नाराजगी जताई तथा प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के आजमगढ़ आगमन पर महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में अधिकारियों और विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में श्रावण मास के पावन सोमवार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्ति और आस्था का माहौल नजर आया।
वृंदावन के ललित कुंज परिक्रमा मार्ग में धर्म रक्षा संघ की धर्म गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न संतों और संगठन के पदाधिकारियों ने 9 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बिजनौर-नई दिल्ली और बिजनौर-मुरादाबाद नई ट्रेन चलाने, बिजनौर-हस्तिनापुर रेल परियोजना में तेजी लाने तथा फ्लाईओवर निर्माण को गति देने की मांग की।