उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन दिवंगत सपा विधायक आलम बदी को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जबकि मंगलवार को अनुपूरक बजट पेश होगा। विपक्ष कई अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सत्ता पक्ष भी जवाब देने के लिए तैयार है। बजट पर चर्चा के बाद सत्र के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने की संभावना है।
