Kanpur : कानपुर देहात में पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग ने 26.75 लाख से अधिक पौधे लगाए। सिहारी गांव में सामाजिक वानिकी योजना के तहत 124 हेक्टेयर भूमि को हराभरा बनाया गया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से ग्रामीणों में जागरूकता और रोजगार दोनों बढ़े।
Kanpur : कानपुर देहात में पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग ने 26.75 लाख से अधिक पौधे लगाए। सिहारी गांव में सामाजिक वानिकी योजना के तहत 124 हेक्टेयर भूमि को हराभरा बनाया गया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से ग्रामीणों में जागरूकता और रोजगार दोनों बढ़े।
Noida : नोएडा प्राधिकरण ने स्वच्छता अभियान में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है, लेकिन प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग बड़ी चुनौती बना हुआ है। प्राधिकरण ने अब तक 2500 किलो प्लास्टिक जब्त कर कई दुकानों को सील किया है और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के लिए चार लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं और वृक्षारोपण अभियान जारी है।
Gorakhpur : 79वें स्वतंत्रता दिवस पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ध्वजारोहण और पौधारोपण कर देशभक्ति व हरित भारत का संदेश दिया।उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और दिवंगत पूर्व सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया।मंत्री ने लोगों से राष्ट्र निर्माण, सेवा और देशभक्ति में सक्रिय योगदान का आह्वान किया।
Lucknow : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 'एक पेड़ माँ के नाम' साइकिल रैली को राजभवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें अधिकारी व कर्मचारी बाराबंकी के कस्तूरबा विद्यालय में पौधरोपण और स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे। यह रैली पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकाली गई है। रैली 30 जुलाई से 4 अगस्त तक चार जनपदों में आयोजित की जाएगी।
Azamgarh : तमसा नदी को स्वच्छ और अविरल बनाने के लिए हरिऔध कला केंद्र में कार्यशाला आयोजित की गई। डीएम रविंद्र कुमार ने अभियान की प्रगति और जनजागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और वृक्षारोपण जैसी योजनाएं भी अभियान में शामिल हैं।
Barabanki : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाराबंकी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत त्रिवेणी का पौधरोपण किया और जनता से इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की।कार्यक्रम में हजारों पंचवटी वृक्ष लगाए गए, जिसमें जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी रही।मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 37 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य जनसहभागिता से पूरा हो चुका है और बाढ़ से निपटने की तैयारियां
UP : उत्तर प्रदेश में 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान के तहत एक दिन में 37.21 करोड़ से अधिक पौधे रोपकर नया रिकॉर्ड बना।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से अभियान की शुरुआत की, अन्य मंत्रियों और जनता ने भी पूरे राज्य में भागीदारी निभाई।अभियान की पारदर्शिता के लिए जियो टैगिंग और मॉनिटरिंग सिस्टम से हर पौधे की निगरानी की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को आर्थिक समृद्धि से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल की है। उन्होंने कार्बन अवशोषण को बढ़ावा देने और कार्बन क्रेडिट व्यापार को संस्थागत रूप देने की योजना पर अमल शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
Azamgarh : आजमगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 जुलाई को आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर क्षेत्र स्थित सठियांव के केरमा गांव का दौरा करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के साथ-साथ जिले में ट्रैफिक रूटों का डायवर्जन भी किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य भर में मनरेगा योजना के माध्यम से साढ़े बारह करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। हरियाली के साथ रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा |
Lucknow: लखनऊ राजभवन में मियावाकी तकनीक से 1760 पौधों का रोपण किया गया, जिसमें बच्चों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इसे पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बताया और शिक्षा के क्षेत्र में भी कई योजनाओं का ज़िक्र किया।कार्यक्रम में पद्मश्री मालिनी अवस्थी समेत कई विशिष्ट अतिथियों ने भी पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
Gorakhpur : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में “वन महोत्सव 2025” के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।उन्होंने रुद्राक्ष और लाल चंदन के पौधे लगाकर पर्यावरण व मातृत्व के सम्मान का संदेश दिया।
वनों के संरक्षण और सृजन को लेकर योगी सरकार काफी तेजी से काम कर रही है। प्रदेश में 36.15 करोड़ पौधरोपण का इतिहास रचने के बाद अब योगी सरकार वानिकी नववर्ष भी मनाएगी। कल यानि पहली अक्टूबर को राजधानी लखनऊ के साथ ही सूबे के सभी 75 जनपदों में इसका वृहद आयोजन किया जाएगा।