स्वच्छ सर्वेक्षण 2024: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में लखनऊ ने देशभर में तीसरा और यूपी में पहला स्थान हासिल किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में लखनऊ नगर निगम को सम्मानित किया। यह सफलता डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, 100% प्रोसेसिंग, जल निकायों की सफाई, और जनभागीदारी जैसे प्रयासों का परिणाम है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने इसे लखनऊवासियों की जागरूकता और नेतृत्व की जीत बताया।