Lakhimpur kheri : लखीमपुर खीरी में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सुहैली नदी के पुनर्जीवन का निरीक्षण किया और इस प्रयास से क्षेत्र में सकारात्मक बदलावों की पुष्टि की। मंत्री ने जल, जंगल और जमीन के संतुलन बनाए रखने पर जोर देते हुए अधिकारियों को नदी संरक्षण, कटान नियंत्रण और बाढ़ प्रबंधन के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील