Sawan 2026 News in Hindi

131 मीटर लंबी कांवड़ में सजे हनुमान, शिव और जामवंत, 40 शिवभक्तों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा

131 मीटर लंबी कांवड़ में सजे हनुमान, शिव और जामवंत, 40 शिवभक्तों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा

कासगंज के सोरों तीर्थ स्थित लहरा गंगाघाट पर आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला। फिरोजाबाद के नागऊ गांव से 40 शिवभक्त 131 मीटर लंबी कांवड़ में गंगाजल लेकर रवाना हुए। कांवड़ को हनुमान जी की पूंछ का स्वरूप दिया गया था, जबकि शिवभक्त हनुमान, भगवान शिव और जामवंत के रूप में यात्रा में शामिल हुए।

सावन कांवड़ यात्रा को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे अलर्ट, श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेनों और सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम

सावन कांवड़ यात्रा को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे अलर्ट, श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेनों और सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम

सावन कांवड़ यात्रा को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। रेलवे ने सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल, सीसीटीवी निगरानी और स्वच्छता अभियान की व्यवस्था की है। यात्रियों से रेल वन ऐप के जरिए जानकारी लेकर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की गई है।

श्रावण मास से पहले आजमगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, 11 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे

श्रावण मास से पहले आजमगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, 11 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे

श्रावण मास को देखते हुए आजमगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाकर 11 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता और गुणवत्ता के नियमों का पालन करने के निर्देश देते हुए उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, निगरानी और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई, मार्गों की मरम्मत, शिविरों में बेहतर सुविधाएं और पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।