Uttar Pradesh Authority: योगी सरकार प्रदेश की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए 10 अंचलों में 237 सेतुओं का निर्माण कर रही है, जिस पर 16,967 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 116 नदी सेतु, 96 रेल ओवरब्रिज और 12 फ्लाइओवर शामिल हैं। लखनऊ में सबसे अधिक 47 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इनसे यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।