उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
नोएडा और दिल्ली के बीच यातायात को सुगम बनाने के लिए चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना का काम आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आईपीएस अधिकारियों के तबादले का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में सात आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इन स्थानांतरणों का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाना है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) में हीटवेव प्रबंधन को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में हीटवेव से बचाव और तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने टेलीमेडिसिन, अस्पतालों में फायर सेफ्टी, ऑर्गन ट्रांसप्लांट, आयुष्मान भारत योजना, एंबुलेंस सेवाएं समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
ग्रेटर नोएडा और अमेरिका के लोउडन काउंटी, वर्जीनिया को सिस्टर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे दोनों शहरों के बीच शिक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी, बायोटेक, कृषि और फार्मास्यूटिकल सेक्टर में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के स्मारक समिति के खातों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सीज कर दिया है। इसके साथ ही, EPFO ने बकाया 48 करोड़ रुपये की राशि भी खाते से निकाल ली है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी डॉक्टरों द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस किए जाने पर कड़ा रुख अपनाया है। प्रदेश के 17 डॉक्टरों को नियमों का उल्लंघन करते हुए निजी प्रैक्टिस करते पाया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राजस्व संग्रह को बढ़ाने के लिए ठोस रणनीति अपनाने के निर्देश दिए।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जो देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है, को उसके कमर्शियल ऑपरेशन से पहले ही भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, और इसी कारण हर दिन 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटी है। 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ऐसा चेहरा चुना जाएगा जो पार्टी को अधिक से अधिक सीटें दिलाने में सक्षम हो।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कल से शुरू होने जा रहा है। प्रदेश भर में 261 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां यह प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरी की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग से इटावा राजमार्ग तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस परियोजना से नौबस्ता चौराहे पर यातायात दबाव कम होगा और 20 से 25 हजार वाहनों को राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर महराजगंज पहुंचीं। जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए और उन्हें सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महोबा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा।