My Bharat Platform News in Hindi

राज्यपाल की अध्यक्षता में विश्वविद्यालयों की बैठक, नशामुक्त युवा अभियान को जनआंदोलन बनाने के निर्देश

राज्यपाल की अध्यक्षता में विश्वविद्यालयों की बैठक, नशामुक्त युवा अभियान को जनआंदोलन बनाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य विश्वविद्यालयों के साथ ऑनलाइन बैठक कर ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विश्वविद्यालयों को नशामुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने, युवाओं को ‘माय भारत’ प्लेटफॉर्म से जोड़ने, गोद लिए गांवों में जागरूकता फैलाने और 100 सप्ताह तक नियमित गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।