Manvendra Singh News in Hindi

इटावा में शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव के लिए मतदान जारी, भरथना के SAV कॉलेज में उमड़े मतदाता

इटावा में शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव के लिए मतदान जारी, भरथना के SAV कॉलेज में उमड़े मतदाता

इटावा के भरथना विधानसभा क्षेत्र स्थित SAV कॉलेज मतदान केंद्र पर शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मतदाताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं और सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा है। भाजपा ने शिक्षक सीट से इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी और स्नातक सीट से मानवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

मथुरा में एमएलसी चुनाव: मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा

मथुरा में एमएलसी चुनाव: मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा

मथुरा में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के बीच कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है। उन्होंने डॉ. मानवेंद्र सिंह और डॉ. किशोर तिवारी को जिताने की अपील की। जिले में 17,363 मतदाता वोट डाल रहे हैं। निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।