गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक आपात स्थितियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा की। एडीएम अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में एनडीआरएफ ने मॉक ड्रिल और आपातकालीन कार्ययोजना की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम, एंबुलेंस और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
