अमेठी के डीएम शशांक चौधरी ने सीएम डैशबोर्ड के जरिए विकास कार्यों और निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने खराब रैंकिंग वाले विभागों को सुधार, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
