हाथरस साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 7.40 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया। जांच में कई राज्यों में हुई साइबर ठगी से जुड़े लेनदेन सामने आए हैं और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
