उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कानपुर नगर के स्वरूप नगर स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका), यूनिट-1 का निरीक्षण कर बालिकाओं से संवाद किया। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। साथ ही, बालिकाओं को कौशल प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता और सर्वांगीण विकास के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
