Ganna Bhugtan News in Hindi

यूपी ने बनाया गन्ना भुगतान का रिकॉर्ड, 9 साल में किसानों को मिले 3.21 लाख करोड़ रुपये

यूपी ने बनाया गन्ना भुगतान का रिकॉर्ड, 9 साल में किसानों को मिले 3.21 लाख करोड़ रुपये

गन्ना किसानों को भुगतान देने के मामले में उत्तर प्रदेश ने नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि साल 2017 से अब तक विगत नौ वर्षों में किसानों को कुल 3,21,839 करोड़ का भुगतान किया गया है। यह 'अब तक का सर्वाधिक' गन्ना मूल्य भुगतान चुकाने का आंकड़ा है।