Flooding News in Hindi

Chandauli : उफान पर चंद्रप्रभा नदी , स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र में भरा पानी

Chandauli : उफान पर चंद्रप्रभा नदी , स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र में भरा पानी

Chandauli : चंदौली में लगातार बारिश से चंद्रप्रभा नदी उफान पर है, जिससे पचोखर गांव का स्कूल और आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र जलमग्न हो गए।बच्चों और शिक्षकों को पानी भरने की जानकारी समय पर न मिलने के कारण सुबह स्कूल पहुँचना पड़ा, बाद में उन्हें वापस भेज दिया गया।स्वास्थ्य केंद्र में भी पानी भरने के बावजूद कर्मियों ने ड्यूटी निभाई, जिससे प्रशासन की तैयारियों और सूचना व्यवस्था पर सवाल उठे।

Mathura : खतरे के निशान पर यमुना नदी, निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति

Mathura : खतरे के निशान पर यमुना नदी, निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति

Mathura : यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण मथुरा और वृंदावन के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और राहत कार्यों के निर्देश दिए हैं। विधायक ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए सड़कों के निर्माण और सतत निगरानी का आश्वासन दिया।