Kanpur : कानपुर देहात में पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग ने 26.75 लाख से अधिक पौधे लगाए। सिहारी गांव में सामाजिक वानिकी योजना के तहत 124 हेक्टेयर भूमि को हराभरा बनाया गया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से ग्रामीणों में जागरूकता और रोजगार दोनों बढ़े।
Kanpur : कानपुर देहात में पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग ने 26.75 लाख से अधिक पौधे लगाए। सिहारी गांव में सामाजिक वानिकी योजना के तहत 124 हेक्टेयर भूमि को हराभरा बनाया गया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से ग्रामीणों में जागरूकता और रोजगार दोनों बढ़े।
कन्नौज में अमृत सरोवर योजना अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गयी है। यहां ये योजना सरकार के प्रतिनिधियों को बुलाकर फोटो खिंचा खानापूर्ती में सिमट गयी है। जिले में कई ऐसे तालाब अभी भी हैं जो अनदेखी के चलते झाड़ियों, जलकुम्भी और गंदगी के गड्ढे बनकर रह गये हैं।
UP : उत्तर प्रदेश में 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान के तहत एक दिन में 37.21 करोड़ से अधिक पौधे रोपकर नया रिकॉर्ड बना।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से अभियान की शुरुआत की, अन्य मंत्रियों और जनता ने भी पूरे राज्य में भागीदारी निभाई।अभियान की पारदर्शिता के लिए जियो टैगिंग और मॉनिटरिंग सिस्टम से हर पौधे की निगरानी की गई।
UP : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 37 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ पौधरोपण महाभियान-2025 की पूरी तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री, राज्यपाल और सभी मंत्री अपने-अपने जिलों में पौधरोपण करेंगे, जबकि 75 जिलों में नोडल अफसर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। वन विभाग सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर इस ऐतिहासिक अभियान को सफल बनाने में जुटा है।
Gonda : गोण्डा में योगी सरकार के निर्देश पर मनोरमा नदी के पुनर्जीवन अभियान की शुरुआत हुई है।गाद और अतिक्रमण हटाकर जलधारा बहाल करने के साथ तटों पर वृक्षारोपण भी कराया जाएगा।जिलाधिकारी ने इसे जन आंदोलन बनाकर सांस्कृतिक और पर्यावरणीय गौरव का प्रतीक बताया।
पर्यावरण स्वच्छ रखने के लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना जन संवाद कर रहे हैं। बैठक में एनसीआर को किस तरह से स्वच्छ और साफ रखा जाय इसको लेकर जनता से सुझाव लिए जा रहे हैं।
वृंदावन के गौशाला क्षेत्र के निकट 50 से अधिक पेड़ों की अवैध कटाई के संबंध में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में एक याचिका दायर की गई है। यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नरेन्द्र कुमार गोस्वामी द्वारा याचिकाकर्ता उदयभान की तरफ से दाखिल की गई है।
पर्यावरण को बचाने के लिए योगी सरकार तमाम कोशिशे कर रही है। अधिकारियों को समय समय पर सघन वृक्षारोपण करने और उनका पोषण करने के निर्देश देते रहते हैं। लेकिन वन विभाग के अधिकारी हैं कि लापरवाह बने हुए हैं। जिसके चलते तमाम जंगलों का अवैध कटान किया जा रहा है।