मेरठ में भाजपा की ओर से ‘शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ी संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा हुई।
