Uttar Pradesh News: वाराणसी में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने SIR के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। जिसमें प्रियंका गांधी और ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। ऐसे में आइए यहां जानें पूरा मामला
Uttar Pradesh News: वाराणसी में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने SIR के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। जिसमें प्रियंका गांधी और ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। ऐसे में आइए यहां जानें पूरा मामला
Uttar Pradesh News: मैनपुरी में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में भाजपा अंगद का पांव है। यूसीसी, अमित शाह के दौरे और छात्रा हत्याकांड पर भी दिया बयान। यहां पढ़ें पूरी खबर
UP Election: वाराणसी स्नातक एमएलसी सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा ने भाजपा के केदारनाथ सिंह को करीब 20 हजार मतों से हराया दिया। शिक्षक सीट पर जीत के साथ 2027 चुनाव को लेकर भी हुई चर्चा। यहां पढ़ें पूरी खबर
Ghazipur MLC Election: गाजीपुर में MLC चुनाव के बीच विजय मिश्रा ने अखिलेश यादव और सपा पर निशाना साधा और वही डॉ. संगीता बलवंत ने बीजेपी की जीत और 2027 में योगी की हैट्रिक का दावा भी किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ के जिवली गांव पहुंचकर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की दिवंगत माता को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर करीब 4:10 बजे वाराणसी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी है।
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बीजेपी की सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, स्मृति ईरानी समेत वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित अभियान, घर-घर संपर्क, सामाजिक कार्यक्रमों और आगामी चुनाव को लेकर संगठन की जमीनी रणनीति पर चर्चा होगी।
गौतमबुद्ध नगर में आयोजित 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा' में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान, मेक इन इंडिया और लोकल फॉर वोकल जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।
गोरखपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बूथ संगठन को चुनावी जीत की सबसे अहम कड़ी बताया। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कार्यकर्ताओं से विपक्ष के कथित दुष्प्रचार का जवाब देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने सरकार की विकास और जनकल्याण योजनाओं का भी उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 21 जुलाई के प्रस्तावित श्रावस्ती दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, हेलीपैड, मंच और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जबकि भाजपा संगठन भी तैयारियों में जुटा है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के बांदा दौरे पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने संगठन को आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया और भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात कही।
वाराणसी पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और सनातन संस्कृति को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने राम मंदिर, बाबरी मस्जिद, मदरसों की फंडिंग और उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर भी अपनी बात रखी।
भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बूथ सशक्तीकरण, संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान, वृक्षारोपण, डिजिटल बूथ प्रशिक्षण और कारगिल विजय दिवस की तैयारियों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जनसुनवाई कर सड़क, बिजली, पानी, पेंशन, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत विभिन्न समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।
मिर्जापुर में भाजपा के 'प्रबुद्ध जन संवाद' कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रबुद्धजनों के साथ संवाद किया। बैठक में मोदी सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों और अंत्योदय की नीतियों पर चर्चा हुई। साथ ही 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बलिया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्यक्रम में पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव पर राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा जनसमर्थन मिलेगा और विपक्ष को नुकसान उठाना पड़ेगा।