नोएडा स्टेडियम में रावण दहन से पहले गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसीपी मयंक तिवारी ने पुलिस टीम के साथ भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक, पार्किंग, CCTV और बैरिकेडिंग की समीक्षा की। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
