बेंत का अवैध कटान

टाइगर रिजर्व से बेशकीमती बेंत की कटाई जारी, वन विभाग नहीं दे रहा ध्यान

टाइगर रिजर्व से बेशकीमती बेंत की कटाई जारी, वन विभाग नहीं दे रहा ध्यान

पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र में काफी समय से बेंत की बेशकीमती लकड़ी का अवैध रुप से कटान लगातार जारी है। मामले में विभाग के कर्मचारियों की संलिप्तता भी उजागर हो रही है। बता दें कि टाईगर रिजर्व क्षेत्र में बेंत की बेशकीमती लकड़ी बड़े पैमाने पर पाई जाती हैं। विभागीय कर्मियों की शह पर लोग अवैध रूप से बेंत का कटान कर सरकार को राजस्व को चूना लगा रहे हैं।