1. हिन्दी समाचार
  2. नोएडा
  3. यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट की पाबंदी हटी… हल्के वाहन 100 और भारी वाहन 80 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगे

यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट की पाबंदी हटी… हल्के वाहन 100 और भारी वाहन 80 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगे

यमुना एक्सप्रेस-वे पर गति सीमा की पाबंदी हटी। 15 फरवरी रात 12 बजे से हल्के वाहन 100 और भारी वाहन 80 किमी/घंटा से चलेंगे। रोजाना 35 हजार वाहन गुजरते हैं।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट की पाबंदी हटी… हल्के वाहन 100 और भारी वाहन 80 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगे

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति पर लगी पाबंदी हटा ली गई है। अब एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहन 100 किमी/घंटा और भारी वाहन 80 किमी/घंटा की अधिकतम गति से चल सकेंगे। यह संशोधित गति सीमा 15 फरवरी की रात 12 बजे से प्रभावी कर दी गई है।

मौसम सुधरते ही बहाल हुई पुरानी गति सीमा

प्रबंधन के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 को कोहरे और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए सुरक्षा कारणों से गति सीमा घटाकर हल्के वाहनों के लिए 75 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 60 किमी/घंटा कर दी गई थी। मौसम में सुधार होने के बाद अब पुरानी गति सीमा दोबारा लागू कर दी गई है।

165 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे, कई जिलों को जोड़ता है

ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबा यमुना एक्सप्रेस-वे गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा जिलों से होकर गुजरता है। यह मार्ग दिल्ली-एनसीआर को ब्रज और आगरा क्षेत्र से जोड़ने वाला प्रमुख कॉरिडोर है।

रोजाना 35 हजार, छुट्टियों में 50 हजार तक वाहन

एक्सप्रेस-वे पर प्रतिदिन करीब 35 हजार वाहन गुजरते हैं। वीकेंड, त्योहारों और लंबी छुट्टियों के दौरान यह संख्या 50 हजार तक पहुंच जाती है। यातायात घनत्व को देखते हुए प्रबंधन ने सुरक्षा मानकों के साथ गति सीमा बहाल की है।

नोएडा एक्सप्रेस-वे और जोनल सड़कों पर भी राहत

इसी क्रम में नोएडा एक्सप्रेस-वे और नोएडा जोनल सड़कों की स्पीड लिमिट भी पहले जैसी की जा रही है। कोहरे के कारण अस्थायी रूप से घटाई गई सीमाएं अब सामान्य स्थिति में लौट रही हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...