1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lalganj Lok Sabha News: लालगंज से जीते सपा सासंद सरोज दरोगा ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- 400 पार की बात कर रहे थे…

Lalganj Lok Sabha News: लालगंज से जीते सपा सासंद सरोज दरोगा ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- 400 पार की बात कर रहे थे…

आजमगढ़ के लालगंज संसदीय सीट से जीते सपा प्रत्याशी दरोगा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर को करीब एक लाख वोटों से हराया है। ऐसे में चुनाव जीतने के बाद सरोज पहली बार मीडिया के सामने आए और उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि ये लोग जो 400 पार की बात कर रहे थे वो 300 भी पार नहीं कर पाए। देश की जनता ने इन लोगों को सिरे से नकार दिया है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:

भाजपा ठग और बेईमान करने वाली पार्टी

सपा सांसद दरोगा ने कहा कि इंडी गठबंधन को जनता ने आम चुनाव में अपना भरपूर योगदान दिया है। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये तो एक नंबर के मदारी हैं और झूठ बोलने में माहिर हैं। इसके साथ-साथ ये एक नंबर के ठग और बेईमान हैं।

देश का जनता ने सिखाया अच्छा सबक

जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में इन लोगों को बहुत अच्छा सबक सिखाया है। जिससे भाजपा को सबक ले लेना चाहिए। लालगंज लोकसभा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जो कहते हैं वो करते हैं उनके कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

समाजवादियों का यह स्वभाव है कि जो कहते हैं वह पहले करके दिखाते हैं। फिर उन्होंने जिले के डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य द्वारा निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर धन्यवाद किया। वहीं भड़काऊ भाषण से संबंधित वीडियो के संबंध में सपा सांसद दरोगा सरोज ने कहा कि भाजपा के लोग भड़काऊं भाषण देते हैं।

योगी और मोदी धोखा हैं धक्का मारो मौका है

अयोध्या को इन लोगों ने क्या से क्या बना दिया। जहां युद्ध नहीं होता था वहां युद्ध करवा दिया। अयोध्या के लोगों को भड़का दिया। इस बार के चुनाव में अयोध्या की जनता ने कहा कि योगी और मोदी धोखा हैं धक्का मारो मौका है। इस बार ऐसा धक्का मारा है जनता ने इनको कि शायद ही यह लोग अब उठ सकें। इस दौरान बड़ी संख्या में इंडी गठबंधन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...