1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : सपा नेता उदय बहादुर सिंह का सख्त रुख, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर चेतावनी

UP : सपा नेता उदय बहादुर सिंह का सख्त रुख, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर चेतावनी

UP : समाजवादी पार्टी के बांसडीह विधायक उदय बहादुर सिंह का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कड़ी नाराज़गी जताई और कार्यकर्ताओं को “मारीच जैसे धोखेबाज” से सावधान रहने की अपील की। सिंह ने नीरज सिंह गुड्डू पर भाजपा नेताओं के इशारे पर साजिश रचने और 2017 व 2024 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
UP : सपा नेता उदय बहादुर सिंह का सख्त रुख, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर चेतावनी

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह से समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह का एक पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पत्र में उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उदय बहादुर सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह पत्र उन्होंने स्वयं जारी किया है और पार्टी की गरिमा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा के खिलाफ किसी भी प्रकार की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त 2025 को बांसडीह में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मोबाइल फोन के माध्यम से संबोधित करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में राम गोविंद चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया था।

उदय बहादुर सिंह ने सहतवार नगर पंचायत अध्यक्ष के पति नीरज सिंह गुड्डू पर बिना नाम लिए आरोप लगाया कि वह भाजपा नेताओं के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे “मारीच जैसे धोखेबाज” व्यक्ति से सावधान रहने की अपील की। सिंह ने कहा कि यह व्यक्ति न तो संगठन के किसी पद पर है और न ही उसका पार्टी से कोई संबंध है। उसने 2017 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी और अध्यक्ष के खिलाफ अपशब्द कहे थे और 2024 लोकसभा चुनाव में विरोधी दलों से मिलकर साजिश रची थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...