1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow : एस.पी. गोयल बने यूपी के नए मुख्य सचिव, RNI ग्रुप के एडिटर इन चीफ आरसी भट्ट ने दी बधाई

Lucknow : एस.पी. गोयल बने यूपी के नए मुख्य सचिव, RNI ग्रुप के एडिटर इन चीफ आरसी भट्ट ने दी बधाई

लखनऊ: शशि प्रकाश गोयल को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। एसपी गोयल ने आज मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया | इस मौके पर आरएनआई ग्रुप के एडिटर इन चीफ आर सी भट्ट ने नये मुख्यसचिव से मिलकर उनको बधाई दी

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
Lucknow : एस.पी. गोयल बने यूपी के नए मुख्य सचिव, RNI ग्रुप के एडिटर इन चीफ आरसी भट्ट ने दी बधाई

लखनऊ: शशि प्रकाश गोयल को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। एसपी गोयल ने आज मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया | इस मौके पर आरएनआई ग्रुप के एडिटर इन चीफ आर सी भट्ट ने नये मुख्यसचिव से मिलकर उनको बधाई दी।

 

एसपी गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी अफसरों में गिने जाने वाले एसपी गोयल की प्रशासनिक दक्षता और भरोसेमंद नेतृत्व के चलते उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

मुख्यमंत्री के दोनों कार्यकालों में गोयल लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय का नेतृत्व करते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को शासन व्यवस्था में स्थिरता और सुचारू प्रशासनिक संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...