1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. SLN LS Election 2024: सुल्तानपुर से सपा प्रत्याशी राम भुआल आज करेंगे नामांकन, ये नेता होंगे शामिल

SLN LS Election 2024: सुल्तानपुर से सपा प्रत्याशी राम भुआल आज करेंगे नामांकन, ये नेता होंगे शामिल

SLN LS Election 2024: आम चुनाव 2024 के मद्देनजर सुल्तानपुर संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री और सपा नेता राम भुआल निषाद आज नामांकन करेंगे। उनके नामांकन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी शामिल होंगे। सपा ने उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली है।इससे पहले वो गोरखपुर से 2014 का लोकसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ और 2019 का चुनाव रवि किशन के सामने लड़ चुके हैं।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
SLN LS Election 2024: सुल्तानपुर से सपा प्रत्याशी राम भुआल आज करेंगे नामांकन, ये नेता होंगे शामिल

SLN LS Election 2024: आम चुनाव 2024 के मद्देनजर सुल्तानपुर संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री और सपा नेता राम भुआल निषाद आज नामांकन करेंगे। उनके नामांकन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी शामिल होंगे। सपा ने उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली है।इससे पहले वो गोरखपुर से 2014 का लोकसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ और 2019 का चुनाव रवि किशन के सामने लड़ चुके हैं।

बघराजपुर में बने केंद्रीय कार्यालय से उनका काफिला निकलेगा। बाकायदा रोड शो करते हुए वो नामांकन पत्र डीएम ऑफिस में दाखिल करेंगे। उनके साथ सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनूप संडा, इसौली विधायक ताहिर खान, पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय, भगेलू राम, अरुण वर्मा, जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, महामंत्री सलाहुद्दीन और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद मौजूद रहेंगे। बड़ी संख्या में सपा के कार्यकर्ता के अलावा भारी भीड़ आने की संभावना है।

कौन होगा शामिल

आप और कांग्रेस के नेता भी नामांकन में शामिल होंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि राम भुआल के नॉमिनेशन में कांग्रेस के महासचिव और उप्र प्रभारी अविनाश पांडे, राष्ट्रीय सचिव और प्रयाग जोन प्रभारी राजेश तिवारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी शामिल होंगे। शहर के अमहट स्थित एक मैरिज लॉन में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नेता व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राम भुआल निषाद तथा अन्य सहयोगी घटक दलों के साथ समन्वय बैठक करेंगे। जिसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में सभी ब्लॉकों के न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत से लेकर बूथ स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

2007 में बसपा गवर्नमेंट में बने थे मंत्री

राम भुआल निषाद साल 2007 में बसपा के टिकट पर जीते और उन्हें बसपा सरकार में मत्स्य पालन राज्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद वे गोरखपुर रुलर से बसपा के टिकट पर साल 2012 में चुनाव लड़े। उन पर 5 केस थे और 61 लाख 21 हजार की चल-अचल संपत्ति थी। 2014 में बसपा के टिकट पर उन्होंने योगी आदित्यनाथ के सामने लोकसभा का चुनाव लड़े और हार गए। इस समय उनके मुकदमे की संख्या 7 पहुंच गई थी। चल-अचल संपत्ति एक करोड़ 79 लाख 89 हजार 246 रुपए पहुंच गई थी। 2017 का चुनाव आया और बसपा ने उनका टिकट काटा तो वो सपा के टिकट पर चिल्लूपार सीट से चुनाव लड़े और हार गए। उन पर सात केस थे, और चल अचल संपत्ति एक करोड़ 84 लाख 45 हजार 384 रुपए पहुंच गई।

2019 में इनके पास तीन करोड़ से अधिक संपत्ति थी

2019 में वे सपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़े और उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा। उनकी चल अचल संपत्ति सीधे तीन करोड़ 97 लाख 17 हजार 782 रुपए तक पहुंची। लेकिन साल 2022 के विधानसभा चुनाव में वे रुद्रपुर से चुनाव हारे और चल अचल संपत्ति घट कर तीन करोड़ 22 लाख 69 हजार 273 पर पहुंच गई। लेकिन एक मुकदमे में उन पर इजाफा हुआ और उनके कुल 8 मुकदमे हो गए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...