1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shahjahanpur News: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अफीम तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा

Shahjahanpur News: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अफीम तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा

गिरफ्तार लोगों की पहचान राहुल कुमार, गुलाब कुमार और मदनापुर के बृजेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से छह किलो अफीम बरामद की है।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
Shahjahanpur News: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अफीम तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा

शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की संयुक्त टीम को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि आज कुछ व्यक्ति कहीं बाहर से कोई नशीला पदार्थ लेकर शाहजहांपुर आयंगे। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद थाना सेहरामऊ दक्षिणी एवं एसओजी टीम ने झारखंड के रहने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार लोगों की पहचान राहुल कुमार, गुलाब कुमार और मदनापुर के बृजेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से छह किलो अफीम बरामद की है। जिसकी कीमत तकरीबन छह करोड़ आंकी गई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी राहुल कुमार और गुलाब कुमार ने बताया कि वो झारखंड के रहने वाले हैं।

पूछताछ के दौरान राहुल कुमार और गुलाब कुमार ने पुलिस को बताया कि झारखण्ड के घने जंगलो मे अफीम की काफी खेती होती है। कुछ लोग चोरी छुपे अंदर जंगल से बहुत सस्ती कीमत पर अफीम लाकर बिक्री करने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि यूपी, हरियाणा और पंजाब में अच्छे दाम मिल जाते हैं। उन्होंने आगे बताया कि हम लोगों ने सस्ते व औने पौने दामों पर अफीम लाकर शाहजहांपुर में रहने वाले बृजेश कुमार वर्मा को बेंच देते हैं।

आरोपियों ने बताया कि हम लोग इससे पहले भी कई बार बरेली मोड पर अफीम बृजेश को बेंचते चले आये हैं। उन्होंने बताया कि इस बार हमने सेहरामऊ में शांत इलाके में बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास बृजेश को डिलीवरी देने बुलाया था। उन्होंने कहा कि हम लोग अफीम की सौदेबाजी कर ही रहे थे कि आप लोगों (पुलिस) ने हमें अफीम के साथ पकड़ लिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...