1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Jhansi LS Election 2024: I.N.D.I. गठबंधन से राहुल गांधी और अखिलेश यादव आज झांसी में भरेंगे चुनावी हुंकार

Jhansi LS Election 2024: I.N.D.I. गठबंधन से राहुल गांधी और अखिलेश यादव आज झांसी में भरेंगे चुनावी हुंकार

LS Election 2024: आम चुनाव 2024 के मद्देनजर झांसी संसदीय सीट पर पांचवे चरण के तहत मतदान होना है ऐसे में मतदान की तारीख पास आते ही राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर है। वहीं, आज यानी मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज झांसी आएंगे। यहां वे ऐतिहासिक दुर्ग की तलहटी में स्थित क्राफ्ट मेला मैदान में संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करेंगे और अपनी रणनीति लोगों के सामने रखेंगे।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:

झांसी में त्रिकोणीय मुकाबला

आम चुनाव 2024 में भाजपा के साथ I.N.D.I. गठबंधन और बसपा की सीधी टक्कर है। इस बार सपा-कांग्रेस मिलकर चुनावी रण में उतरी हैं तो आप समेत अन्य दल भी इसी I.N.D.I. गठबंधन के साथ खड़े हैं, जबकि बसपा अकेले के दम पर चुनावी मोर्चा संभाले हुए है।

दोपहर एक बजे जनसभा का होगा आयोजन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि I.N.D.I. अलायंस के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज झांसी आ रहे हैं और वे संयुक्त रूप से झांसी क्राफ्ट मेला मैदान पर दोपहर एक बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...