1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. ओयो होटल में रंगरलियां मनाते छह प्रेमी जोड़ों को पुलिस ने हिरासत में लिया, ग्रामीणों के विरोध पर ऐक्शन

ओयो होटल में रंगरलियां मनाते छह प्रेमी जोड़ों को पुलिस ने हिरासत में लिया, ग्रामीणों के विरोध पर ऐक्शन

गांव वालों के हंगामे के बीच होटल में मौजूद प्रेमी जोड़ों को रूम में बंद कर दिया। घंटों रूम में बंद होने के बाद प्रेमी जोड़ों के हाथ-पांव फूल गए।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
gnews
ओयो होटल में रंगरलियां मनाते छह प्रेमी जोड़ों को पुलिस ने हिरासत में लिया, ग्रामीणों के विरोध पर ऐक्शन

यूपी के कासगंज से एक ऐसी खबर सामने आई जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा। शहर में एक ओयो होटल में आपत्तिजनक गतिविधियां होने की वजह से लोगों ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। काफी देर तक चले हंगामे की सूचना पुलिस को हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने छह प्रेमी जोड़ों को हिरासत में ले लिया। वहां मौजूद लोगों से बचाते हुए पुलिस ने जोड़ों को हिरासत में लिया।

दरअसल, शहर के मामों गांव स्थित मीनाक्षी ओयो होटल में कपल रंग रलियां मनाने आते थे। जिससे गांव की लड़कियां और लड़कों को शर्मसार होना पड़ता था। गुरुवार को ओयो होटल पर गांव की महिलाओं और लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने होटल बंद कराने की मांग की। उनका कहना था कि ओयो के नाम पर नाबालिग लड़कियों की भी एंट्री की जाती है, जो नियम विरुद्ध है। महिलाओं और पुरुषों में इतना गुस्सा था कि होटल संचालक सोनू के साथ भी मारपीट कर दी।

गांव वालों के हंगामे के बीच होटल में मौजूद प्रेमी जोड़ों को रूम में बंद कर दिया। घंटों रूम में बंद होने के बाद प्रेमी जोड़ों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस को सूचना हुई तो मौके पर पहुंचे सीओ अजीत कुमार और एसओजी की टीम ने बमुश्किल छह प्रेमी जोड़ों को बहार निकाला और अंदर गाड़ी खड़ी कर प्रेमी जोड़े सहित संचालक को बिठाकर थाने ले गई। जहां सभी जोड़ो से थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस गिरफ्त में आई लड़कियां परिजनों को न बताने की गुहार लगा रही थी। काफी देर तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद दोनों ओर से हाइवे भी जाम हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि कोलवाली कासगंज स्थित मामू नामक जगह पर एक मीनाक्षी गेस्ट हाउस संचालित हो रहा है। इसके संचालन पर ग्रामीणों द्वारा आपत्ती प्रगट करते हुए वहां भीड़ लगा रखी गई थी। इस सूचना पर सीओ और कोतवाली कासगंज की टीम ने जाकर वहां इकठ्ठा ग्रामीणों को समझाया गया। वहां उपस्थित जितने लोग थे, उनको लाकर पूछताछ की जा रही है। नवयुवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि वहां की स्थिति सामन्य है। गांव को लोग पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं।

कासगंज से संवाददाता अशोक शर्मा की रिपोर्ट।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...