1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबरें

ताजा खबरें

भाजपा उत्तर प्रदेश अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश टीम घोषित

भाजपा उत्तर प्रदेश अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश टीम घोषित

भाजपा उत्तर प्रदेश ने अनुसूचित मोर्चा की नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। 1 अक्टूबर 2026 को जारी सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया, शोध विभाग और क्षेत्रीय अध्यक्षों समेत विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई टीम में संगठन के अलग-अलग स्तरों पर कई पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

कुशीनगर में नारायणी नदी का तटबंध टूटा, 25 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

कुशीनगर में नारायणी नदी का तटबंध टूटा, 25 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र में नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर और तेज कटान के बीच एपी तटबंध टूटने से करीब 20 से 25 गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया। घटना के बाद NDRF, SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुट गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और भोजन-पानी समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मत्स्य मंत्री

यमुना प्राधिकरण ने 5 कंपनियों को आवंटित की 16.5 एकड़ जमीन, 440 करोड़ से अधिक निवेश का प्रस्ताव

यमुना प्राधिकरण ने 5 कंपनियों को आवंटित की 16.5 एकड़ जमीन, 440 करोड़ से अधिक निवेश का प्रस्ताव

यमुना प्राधिकरण ने पांच कंपनियों को कुल 16.5 एकड़ औद्योगिक जमीन आवंटित की है। इन परियोजनाओं में करीब 440.15 करोड़ रुपये निवेश और 4,300 रोजगार प्रस्तावित हैं। सेक्टर-8D और सेक्टर-29 में पैकेजिंग, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और रेडीमेड गारमेंट से जुड़ी इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

जन भवन स्कूल में गांधी और शास्त्री के जीवन पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

जन भवन स्कूल में गांधी और शास्त्री के जीवन पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

जन भवन स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विद्यार्थियों ने भाषण प्रस्तुत किए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए पढ़ाई, अनुशासन, स्वच्छता, स्वास्थ्य, नियमित उपस्थिति और अभिव्यक्ति क्षमता को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

श्रावस्ती में जलभराव के बीच संचारी रोगों के खिलाफ 1 अक्टूबर से चलेगा विशेष अभियान, कलेक्ट्रेट में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

श्रावस्ती में जलभराव के बीच संचारी रोगों के खिलाफ 1 अक्टूबर से चलेगा विशेष अभियान, कलेक्ट्रेट में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

श्रावस्ती में जलभराव के बाद संचारी रोगों की रोकथाम के लिए 1 से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। 12 अक्टूबर से दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर डेंगू, मलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस समेत अन्य बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। प्रशासन ने जलनिकासी, फॉगिंग, साफ-सफाई और मरीजों की पहचान पर विशेष जोर दिया है।

लखनऊ में क्षमावाणी पर्व एवं त्यागी व्रती सम्मान समारोह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिया क्षमा और संयम का संदेश

लखनऊ में क्षमावाणी पर्व एवं त्यागी व्रती सम्मान समारोह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिया क्षमा और संयम का संदेश

लखनऊ के जन भवन में क्षमावाणी पर्व एवं त्यागी व्रती सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने त्यागी-व्रतीजनों को सम्मानित किया। उन्होंने जैन दर्शन के क्षमा, अहिंसा, संयम और अपरिग्रह जैसे सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए ‘मिच्छामि दुक्कडम’ को आत्मशुद्धि और सद्भाव का संदेश बताया।

बलरामपुर चीनी मिल हैदरगढ़ में डीएम का दौरा, गन्ना टिश्यू कल्चर लैब का लिया जायजा, CSR से बांटी सिलाई मशीनें

बलरामपुर चीनी मिल हैदरगढ़ में डीएम का दौरा, गन्ना टिश्यू कल्चर लैब का लिया जायजा, CSR से बांटी सिलाई मशीनें

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बलरामपुर चीनी मिल्स की हैदरगढ़ इकाई का निरीक्षण कर गन्ना टिश्यू कल्चर लैब की व्यवस्थाओं और उन्नत प्रजातियों की प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान बलराम फाउंडेशन की ओर से महिलाओं को सिलाई मशीनें, टीबी मरीजों को पोषण पोटली और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल के 11वें दिन मौलाना आजाद लाइब्रेरी पर जड़ा ताला

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल के 11वें दिन मौलाना आजाद लाइब्रेरी पर जड़ा ताला

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। भूख हड़ताल के 11वें दिन छात्रों ने मौलाना आजाद लाइब्रेरी के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। छात्र 2019 से बंद चुनावों की बहाली की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपों के बाद पुलिस-प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग, शिवसेना ने मुरादाबाद कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग, शिवसेना ने मुरादाबाद कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

मुरादाबाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने समेत कई मांगों को लेकर शिवसेना ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संगठन ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर अलग राज्य के साथ पश्चिमी यूपी में एम्स और इलाहाबाद हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ स्थापित करने की मांग उठाई।

नोएडा में यमुना सफाई की तैयारी तेज, नालों पर प्रस्तावित हैं 24 STP

नोएडा में यमुना सफाई की तैयारी तेज, नालों पर प्रस्तावित हैं 24 STP

नोएडा में यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए नालों के पानी के उपचार की योजना पर काम किया जा रहा है। प्रस्तावित एक्शन प्लान के तहत 24 STP लगाने की योजना है, जबकि कुछ परियोजनाओं की डीपीआर और तकनीकी प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। योजना का उद्देश्य सीवेज को ट्रीट करने के बाद ही यमुना तक पहुंचाना और प्रदूषण भार कम करना है।

राकेश कुमार सिंह को फिर मिली YEIDA CEO की जिम्मेदारी, एक साल बढ़ा कार्यकाल

राकेश कुमार सिंह को फिर मिली YEIDA CEO की जिम्मेदारी, एक साल बढ़ा कार्यकाल

उत्तर प्रदेश शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश कुमार सिंह का YEIDA CEO पद पर पुनर्नियोजन एक साल के लिए बढ़ा दिया है। उनका नया कार्यकाल 1 अक्टूबर 2026 से 30 सितंबर 2027 तक रहेगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से जुड़े CEO पद की जिम्मेदारी भी उनके पास बनी रहेगी।

कुशीनगर में एपी तटबंध पर बढ़ा कटान, मार्ग टूटने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित

कुशीनगर में एपी तटबंध पर बढ़ा कटान, मार्ग टूटने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित

कुशीनगर में बड़ी गंडक नदी के तेज बहाव के बीच एपी तटबंध पर कटान बढ़ गया है। पानी की धार से सिसवा-अहिरौलीदान मार्ग का करीब 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। तटबंध का काम अधूरा होने और पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

गोरखपुर में राप्ती नदी उफान पर, बहरामपुर दक्षिणी में घुसा बाढ़ का पानी

गोरखपुर में राप्ती नदी उफान पर, बहरामपुर दक्षिणी में घुसा बाढ़ का पानी

गोरखपुर में लगातार बारिश के कारण राप्ती नदी खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बहरामपुर दक्षिणी गांव में 3 से 4 फीट तक बाढ़ का पानी भर गया है, जिससे घर और खेत प्रभावित हुए हैं। प्रशासन और आपदा टीम ने नाव से गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को राहत किट व भोजन वितरित किया।

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अक्टूबर में 5.24% की राहत मिलेगी। यूपीपीसीएल ने (-)5.24% FPPAS तय किया है, जिससे करीब 424 करोड़ रुपये का लाभ मिलने का अनुमान है।

सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड, 18 का ड्रॉ और 40 का सीधा आवंटन

सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड, 18 का ड्रॉ और 40 का सीधा आवंटन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सैनी गांव के 39 किसानों को 6 प्रतिशत आबादी कोटे के तहत 58 आवासीय भूखंड आवंटित किए। इनमें 18 भूखंडों का किसानों की मौजूदगी में ड्रॉ हुआ, जबकि 40 भूखंड सीधे आवंटित किए गए। प्राधिकरण ने अन्य गांवों के पात्र किसानों के लंबित भूखंड भी जल्द आवंटित करने की बात कही।

कुशीनगर सर्वे-सट्टा सुधार मेले में 518 शिकायतों का निस्तारण

कुशीनगर सर्वे-सट्टा सुधार मेले में 518 शिकायतों का निस्तारण

कुशीनगर के हाटा में आयोजित सर्वे-सट्टा सुधार मेले में किसानों की 518 शिकायतों का निस्तारण किया गया। 136 नए सदस्य बनाए गए और आधार, मोबाइल, बैंक खाते, सट्टा व सर्वे से जुड़े रिकॉर्ड में सुधार किया गया। समिति चेयरमैन ने छोटे किसानों को प्राथमिकता से गन्ना पर्ची देने और खराब फसल पर मुआवजे की व्यवस्था की मांग उठाई।

गोरखपुर में CM योगी ने दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण

गोरखपुर में CM योगी ने दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण

गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 509 दिव्यांगजनों को 664 सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ई-ट्राईसाइकिल, स्मार्ट केन, ब्रेल किट, हियरिंग एड, स्मार्टफोन और कृत्रिम अंग शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सुविधा और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना रहा।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, गर्भवती महिलाओं और टीबी मरीजों पर विशेष फोकस

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, गर्भवती महिलाओं और टीबी मरीजों पर विशेष फोकस

गौतमबुद्धनगर में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की समीक्षा की गई। गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने, टीबी मरीजों की निगरानी, एचपीवी टीकाकरण, टेलीमेडिसिन, दवाओं और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ग्रेटर नोएडा में 4 फीसदी अतिरिक्त भूखंड की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज

ग्रेटर नोएडा में 4 फीसदी अतिरिक्त भूखंड की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से प्रभावित 44 गांवों के किसानों ने शेष 4 प्रतिशत आवासीय भूखंड की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। 2 अक्टूबर से गांवों में पैदल मार्च और जनसंपर्क अभियान शुरू होगा, जबकि 22 अक्टूबर से प्राधिकरण कार्यालय पर सत्याग्रह प्रस्तावित है।

सर्दियों से पहले ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर सख्ती, निर्माण स्थलों और कचरे पर बढ़ेगी निगरानी

सर्दियों से पहले ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण पर सख्ती, निर्माण स्थलों और कचरे पर बढ़ेगी निगरानी

सर्दियों से पहले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निर्माण स्थलों, सड़कों, कचरा और C&D वेस्ट पर निगरानी बढ़ाने की तैयारी की है। खुले में कचरा जलाने और निर्माण नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना, एफआईआर और सीलिंग जैसी कार्रवाई की जा सकती है।

कबाड़ी और कचरा बीनने वाले श्रमिकों को कचरा न जलाने के प्रति किया जागरूक

कबाड़ी और कचरा बीनने वाले श्रमिकों को कचरा न जलाने के प्रति किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण और फीडबैक फाउंडेशन ने कबाड़ी एवं कचरा बीनने वाले श्रमिकों के लिए जागरूकता अभियान चलाया। उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, कचरे के उचित निस्तारण और प्लास्टिक समेत अन्य कचरा नहीं जलाने के लिए जागरूक किया गया।

मथुरा-वृंदावन नगर निगम में सफाई मित्र सम्मान एवं सुरक्षा शिविर आयोजित

मथुरा-वृंदावन नगर निगम में सफाई मित्र सम्मान एवं सुरक्षा शिविर आयोजित

मथुरा-वृंदावन नगर निगम में NAMASTE योजना के तहत सफाई मित्र सम्मान एवं सुरक्षा शिविर आयोजित किया गया। सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र और सेफ्टी किट दी गई, जबकि मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य जांच की गई। अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

धनराज नथवानी को सपा का टिकट, अखिलेश यादव के दांव से यूपी की राजनीति में क्या होगा असर?

धनराज नथवानी को सपा का टिकट, अखिलेश यादव के दांव से यूपी की राजनीति में क्या होगा असर?

धनराज परिमल नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े कॉरपोरेट लीडर और खेल प्रशासक हैं। वह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं और द्वारका देवस्थान समिति से भी जुड़े हैं। उनके पिता परिमल नथवानी राज्यसभा सांसद हैं। अब समाजवादी पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

यूपीआईटीएस में अमरोहा के शहद की धूम, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिखाई दिलचस्पी

यूपीआईटीएस में अमरोहा के शहद की धूम, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिखाई दिलचस्पी

यूपीआईटीएस-2026 में अमरोहा के ‘किसान वेदा’ ब्रांड के शहद, मिलेट्स कुकीज और अन्य जैविक उत्पादों ने विदेशी खरीदारों का ध्यान खींचा। नीदरलैंड और जापान से शहद की थोक सप्लाई तथा इटली से मिलेट्स कुकीज को लेकर बातचीत हुई। एफपीओ से करीब 3,000 किसान और 1,000 ग्रामीण महिलाएं जुड़ी हैं।

दादरी के स्कूल में छात्राओं को POCSO एक्ट के प्रति किया जागरूक

दादरी के स्कूल में छात्राओं को POCSO एक्ट के प्रति किया जागरूक

दादरी के भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर छात्राओं को POCSO एक्ट के प्रावधानों, गुड टच-बैड टच और बाल सुरक्षा से जुड़े अधिकारों की जानकारी दी गई। छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, डायल 112 और नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी बताया गया।

1 अक्टूबर से बिना वैध PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

1 अक्टूबर से बिना वैध PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

गौतमबुद्धनगर में 1 अक्टूबर 2026 से बिना वैध PUC प्रमाण-पत्र वाले वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। जिले के 113 पेट्रोल पंपों में से 97 पर PUC ऐप इंस्टॉल हो चुका है। प्रशासन ने वाहन मालिकों से समय रहते PUC अपडेट कराने और पेट्रोल पंप संचालकों को ‘NO PUCC, NO FUEL’ नियम का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

यूपीआईटीएस-2026 में आयुष विभाग के स्टॉल को मिला बेस्ट डिस्प्ले स्टैंड का अवॉर्ड

यूपीआईटीएस-2026 में आयुष विभाग के स्टॉल को मिला बेस्ट डिस्प्ले स्टैंड का अवॉर्ड

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश आयुष विभाग के हॉल-4 स्थित स्टॉल को Best Display Stand का पुरस्कार मिला। स्टॉल पर आयुर्वेद, योग, पंचकर्म, होम्योपैथी, औषधि निर्माण, अनुसंधान और वेलनेस टूरिज्म से जुड़ी जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने आगंतुकों को नाड़ी परीक्षण और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया।

यूपीआईटीएस-2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले पवेलियन और स्टॉल हुए सम्मानित

यूपीआईटीएस-2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले पवेलियन और स्टॉल हुए सम्मानित

यूपीआईटीएस-2026 के समापन समारोह में विभिन्न हॉलों के उत्कृष्ट पवेलियन और स्टॉल को सम्मानित किया गया। सरकारी विभागों, औद्योगिक संस्थानों, बैंकों, निजी कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ आयोजन को सफल बनाने वाली टीमों को भी पुरस्कार दिए गए।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाया काशी का स्वाद, लौंगलता और इमरती की जमकर बिक्री

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाया काशी का स्वाद, लौंगलता और इमरती की जमकर बिक्री

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में यूपी के पारंपरिक खानपान की जमकर चर्चा हो रही है। काशी की लौंगलता की 100 किलो से अधिक, जौनपुर की इमरती की करीब 100 किलो और चंदौली के काला चावल की करीब 75 किलो बिक्री हुई। बनारसी पान का लाइव काउंटर भी देशी-विदेशी आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना है।

सपा ने राज्यसभा के लिए राम गोपाल यादव और धनराज नथवानी को बनाया उम्मीदवार

सपा ने राज्यसभा के लिए राम गोपाल यादव और धनराज नथवानी को बनाया उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार घोषित किया है। धनराज नथवानी कॉरपोरेट क्षेत्र के साथ खेल प्रशासन से भी जुड़े रहे हैं और दोनों प्रत्याशी पार्टी नेतृत्व की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे।

यूपी की औद्योगिक पहचान में बदलाव, रक्षा उत्पादन और एक्सप्रेसवे का किया जिक्र

यूपी की औद्योगिक पहचान में बदलाव, रक्षा उत्पादन और एक्सप्रेसवे का किया जिक्र

यूपीआईटीएस-2026 के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते औद्योगिक और रक्षा उत्पादन, बेहतर कनेक्टिविटी तथा ओडीओपी उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने एमएसएमई, निर्यात और वैकल्पिक ऊर्जा को प्रदेश की आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में युवाओं को दिखे करियर के नए विकल्प

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में युवाओं को दिखे करियर के नए विकल्प

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में कारोबार और निवेश के साथ युवाओं को करियर व कौशल विकास के विभिन्न अवसरों की जानकारी मिली। 160 से अधिक विश्वविद्यालयों, बैंकों और कंपनियों ने भाग लिया। बैंकिंग, इंश्योरेंस, मेडिकल, फार्मा, शिक्षा और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म जैसे क्षेत्रों में युवाओं को करियर विकल्पों और पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई।

यूपीआईटीएस-2026 में मत्स्य विभाग को मिले 600.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

यूपीआईटीएस-2026 में मत्स्य विभाग को मिले 600.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

यूपीआईटीएस-2026 में उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग को कुल 600.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। इनमें 509.20 करोड़ रुपये कोल्ड चेन, 51 करोड़ फीड मिल, 13.80 करोड़ मत्स्य पालन, 6.20 करोड़ हैचरी व बीज उत्पादन और 20 करोड़ रुपये वैल्यू एडिशन व निर्यात क्षेत्र से जुड़े हैं।

यूपीआईटीएस 2026 में 4,400 एमओयू, 15,500 करोड़ रुपये के संभावित कारोबार का अनुमान

यूपीआईटीएस 2026 में 4,400 एमओयू, 15,500 करोड़ रुपये के संभावित कारोबार का अनुमान

यूपीआईटीएस 2026 के पांच दिवसीय आयोजन में करीब 6,500 करोड़ रुपये के 4,400 एमओयू हुए, जबकि लगभग 15,500 करोड़ रुपये के संभावित कारोबार का अनुमान लगाया गया। ट्रेड शो में 41,500 से अधिक बी2बी बैठकें हुईं और करीब 5.99 लाख दर्शक व बिजनेस बायर्स पहुंचे। छह देशों की भागीदारी और ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी ने आयोजन को अंतरराष्ट्रीय कारोबारी मंच दिया।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गन्ने की चार नई उन्नत किस्मों का प्रदर्शन, किसानों को मिलेगा फायदा

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गन्ने की चार नई उन्नत किस्मों का प्रदर्शन, किसानों को मिलेगा फायदा

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान गन्ने की चार नई उन्नत किस्मों का प्रदर्शन किया गया। UPCSR द्वारा विकसित इन किस्मों की संभावित उत्पादकता 90 से 100 टन प्रति हेक्टेयर बताई गई है। इनमें रेड रॉट के प्रति प्रतिरोधी प्रवृत्ति, बेहतर अंकुरण और अच्छी पेड़ी क्षमता जैसी विशेषताएं बताई गई हैं।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुष विभाग के स्टॉल को मिला ‘बेस्ट डिस्प्ले स्टैंड’ अवॉर्ड

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुष विभाग के स्टॉल को मिला ‘बेस्ट डिस्प्ले स्टैंड’ अवॉर्ड

ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण में उत्तर प्रदेश आयुष विभाग के स्टॉल को ‘बेस्ट डिस्प्ले स्टैंड’ का पुरस्कार मिला। स्टॉल पर आयुर्वेद, योग, पंचकर्म, स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान और वेलनेस टूरिज्म से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की गई। चिकित्सकों ने आगंतुकों को नाड़ी परीक्षण और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया।

गोंडा: घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट, करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित

गोंडा: घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट, करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित

गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से करनैलगंज और तरबगंज तहसील क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। प्रशासन के अनुसार करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित है। एडीएम प्रमोद झा ने नकहरा क्षेत्र का निरीक्षण किया। राहत सामग्री की व्यवस्था के साथ लोगों की सहायता के लिए 10 नावें तैनात की गई हैं।

झांसी: सुखनई नदी में बड़ा हादसा, नहाने गए एक ही परिवार के पांच लोगों की गई जान

झांसी: सुखनई नदी में बड़ा हादसा, नहाने गए एक ही परिवार के पांच लोगों की गई जान

झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के देवरी सिंहपुरा गांव में सुखनई नदी में नहाने के दौरान पांच लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि पहले दो लोग डूबने लगे, जिन्हें बचाने के प्रयास में तीन अन्य लोग भी नदी में उतर गए। सभी पांचों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिद्धार्थनगर में राप्ती नदी का बढ़ा जलस्तर, डीएम ने बाढ़ प्रभावित बड़हरा गांव का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर में राप्ती नदी का बढ़ा जलस्तर, डीएम ने बाढ़ प्रभावित बड़हरा गांव का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बड़हरा गांव समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ और जलजमाव की स्थिति बन गई है। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने गांव का निरीक्षण कर अधिकारियों को निगरानी और राहत व्यवस्था के निर्देश दिए। संपर्क मार्ग कटने की स्थिति में ग्रामीणों के लिए नाव की व्यवस्था कराने की बात कही गई है।

कुशीनगर में सीएम योगी के संभावित दौरे की तैयारियां तेज, बेंदूपार में हेलीपैड निर्माण शुरू

कुशीनगर में सीएम योगी के संभावित दौरे की तैयारियां तेज, बेंदूपार में हेलीपैड निर्माण शुरू

कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। बेंदूपार इंटर कॉलेज परिसर में हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था के लिए NSG कमांडो भी पहुंचे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम में सीएम योगी के बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करने की संभावना है।

नोएडा के राम अस्पताल में मनमानी बिल बढ़ाने के आरोपों के बीच महिला मरीज की जान गई

नोएडा के राम अस्पताल में मनमानी बिल बढ़ाने के आरोपों के बीच महिला मरीज की जान गई

सासाराम में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पूर्व विधायक ललन पासवान ने रक्तदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके बाद पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

PCS अधिकारी हरीश चंद्र बर्खास्त, नोएडा लीजबैक प्रकरण में यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई

PCS अधिकारी हरीश चंद्र बर्खास्त, नोएडा लीजबैक प्रकरण में यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने 1997 बैच के वरिष्ठ PCS अधिकारी हरीश चंद्र को नोएडा प्राधिकरण में कथित लीजबैक अनियमितताओं से जुड़े मामले में सेवा से बर्खास्त कर दिया है। वर्ष 2011 में सचिव पद पर रहते हुए उन पर नियमों के विपरीत बाहरी लोगों और निजी कंपनियों को जमीन लीजबैक करने के आरोप लगे थे। विभागीय जांच और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की मंजूरी के बाद यह कार्रवाई की

कुशीनगर का एपी बंधा टूटा,मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, एक्सईएन ,एसई और चीफ कब होंगे सस्पेंड

कुशीनगर का एपी बंधा टूटा,मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, एक्सईएन ,एसई और चीफ कब होंगे सस्पेंड

कुशीनगर में देर रात नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच एपी तटबंध ततवा टोला के पास टूट गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत-बचाव और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज की शासी निकाय बैठक में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बच्चों और युवाओं को भारतीय कला-संस्कृति, इतिहास और लोक परंपराओं से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों पर नाटक, कौशल प्रशिक्षण, सांस्कृतिक कार्यशालाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में केंद्र के राजस्व में करीब 24% वृद्धि की जानकारी भी दी गई।

ग्रेटर नोएडा में लखनावली वेस्ट प्लांट शुरू, रोजाना 800 टन कचरे के निस्तारण का लक्ष्य

ग्रेटर नोएडा में लखनावली वेस्ट प्लांट शुरू, रोजाना 800 टन कचरे के निस्तारण का लक्ष्य

ग्रेटर नोएडा के लखनावली में 800 टन प्रतिदिन क्षमता वाला नया वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट शुरू हो गया है। यहां गीले कचरे से कंपोस्ट और सूखे कचरे से RDF तैयार किया जाएगा। साथ ही साइट पर पहले से मौजूद पुराने कचरे के निस्तारण का काम भी जारी रहेगा।

शाहबेरी में डबल-डेकर फ्लाईओवर को मंजूरी, 756 करोड़ रुपये से बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर

शाहबेरी में डबल-डेकर फ्लाईओवर को मंजूरी, 756 करोड़ रुपये से बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शाहबेरी क्षेत्र में ₹756.01 करोड़ की लागत से डबल-डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर के पहले चरण को मंजूरी दी है। करीब 2.5 किमी का यह कॉरिडोर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने के उद्देश्य से बनाया जाएगा।

YEIDA की 93वीं बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले, औद्योगिक विकास से लेकर किसानों के हित तक पर जोर

YEIDA की 93वीं बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले, औद्योगिक विकास से लेकर किसानों के हित तक पर जोर

YEIDA की 93वीं बोर्ड बैठक में औद्योगिक विकास, लॉजिस्टिक्स, शहरी सुविधाओं, कचरा प्रबंधन और किसानों से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में प्राधिकरण की आय में 182.35% वृद्धि, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, इंडस्ट्रियल नोड, इंटरनेशनल ट्रेड सिटी, औद्योगिक पार्कों और किसानों को 7% भूखंड व अतिरिक्त प्रतिकर देने की प्रगति की समीक्षा की गई।

मिशन रोजगार के तहत 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

मिशन रोजगार के तहत 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

लखनऊ में मिशन रोजगार के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बताते हुए युवाओं से अपनी ग्राम पंचायतों के विकास और बेहतर प्रशासन में योगदान देने का आह्वान किया गया।

आगरा में ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

आगरा में ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी के साथ गेट और दीवार पर कालिख पोतने की घटना सामने आई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।