1. हिन्दी समाचार
  2. Religious
  3. हरिद्वार में नंदी ने किया 50 कमरों की धर्मशाला का उद्घाटन, सुंदरकांड पाठ में लिया आशीर्वाद

हरिद्वार में नंदी ने किया 50 कमरों की धर्मशाला का उद्घाटन, सुंदरकांड पाठ में लिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने हरिद्वार के भूपतवाला में वैश्य युवा समिति द्वारा निर्मित 50 कमरों की धर्मशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध सुंदरकांड व्याख्याता श्री अजय याग्निक के साथ सुंदरकांड पाठ का श्रवण कर प्रभु का आशीर्वाद लिया और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
हरिद्वार में नंदी ने किया 50 कमरों की धर्मशाला का उद्घाटन, सुंदरकांड पाठ में लिया आशीर्वाद

हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने रविवार को देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित भूपतवाला में वैश्य युवा समिति द्वारा निर्मित 50 कमरों की भव्य धर्मशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री नंद गोपाल नंदी ने प्रसिद्ध श्रीराम कथा वाचक, भजन गायक एवं सुंदरकांड व्याख्याता श्री अजय याग्निक के मुखारविंद से संकट मोचन श्री हनुमान जी के दिव्य सुंदरकांड पाठ का श्रवण किया। उन्होंने प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।इस दौरान नंद गोपाल नंदी ने श्री अजय याग्निक से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि धर्म और सेवा की भावना भारतीय संस्कृति की पहचान है और ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।

वैश्य युवा समिति द्वारा निर्मित यह धर्मशाला हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को बेहतर आवास एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।कार्यक्रम में सतीश गुप्ता, निशि गुप्ता, सुरेश गुप्ता, आदित्य गुप्ता सहित वैश्य युवा समिति के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...