उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के आंकड़े जारी किए हैं। इस बार मतदाता सूची में रिकॉर्ड स्तर पर बदलाव देखने को मिला है।
निर्वाचन आयोग के अनुसार- 1.82 करोड़ नए मतदाता जोड़े गए, 1 करोड़ से अधिक नाम हटाए गए। हटाए गए नामों में- 53,67,410 डुप्लीकेट वोटर, मृत, विस्थापित और अयोग्य मतदाता शामिल हैं। आयोग ने बताया कि कुल मतदाता वृद्धि 3.269% है, जो अब तक का नया रिकॉर्ड है।
प्रदेश में अब कुल मतदाता संख्या: 12,69,69,610
निर्वाचन आयुक्त आर.पी. सिंह ने बताया कि पहली बार- 18 से 23 वर्ष के 1 करोड़ 5 लाख नए मतदाता शामिल हुए, इनमें 15.71 लाख वोटर वे हैं जिन्होंने अभी 18 वर्ष पूरे किए हैं| यह यूपी पंचायत चुनाव में युवा मतदाताओं की बढ़ती भूमिका का संकेत है।
पुनरीक्षित सूची में कुछ जिलों में नामों की कटौती बेहद कम रही:
| जिला | कटे हुए वोट |
|---|---|
| वाराणसी | मात्र 682 |
| मैनपुरी | 72,000 |
| महोबा | 20,000 |
| कुशीनगर | 14,000 |
| गाजीपुर | 72,000 |
इस बार आयोग ने पहली बार डिजिटल BLO – ई-BLO ऐप का उपयोग किया। इससे-
जिन लोगों के नाम गलती से कट गए हैं या त्रुटि पाई गई है, वे-