1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow: लखनऊ मंडल को मिली नई सौगात, 8 नवंबर को PM मोदी दिखाएंगे वंदे भारत को हरी झंडी

Lucknow: लखनऊ मंडल को मिली नई सौगात, 8 नवंबर को PM मोदी दिखाएंगे वंदे भारत को हरी झंडी

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल को एक और तेज रफ्तार ट्रेन मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 8 नवंबर 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ जंक्शन से सहारनपुर के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

By: Abhinav Tiwari  RNI News Network
Updated:
Lucknow: लखनऊ मंडल को मिली नई सौगात, 8 नवंबर को PM मोदी दिखाएंगे वंदे भारत को हरी झंडी

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल को एक और तेज रफ्तार ट्रेन मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 8 नवंबर 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ जंक्शन से सहारनपुर के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली और सहारनपुर के बीच सफर में अधिक गति और सुविधा मिलेगी।

पहली बार सीतापुर को मिलेगा वंदे भारत का कनेक्शन

इस नई वंदे भारत सेवा से सीतापुर का नाम भी तेज रफ्तार रेल नेटवर्क में शामिल हो जाएगा। यह पहली बार होगा जब सीतापुर वंदे भारत ट्रेन से जुड़ने जा रहा है। ट्रेन संख्या 26504 सोमवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलेगी।

  • सुबह 5:00 बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होकर
  • 5:55 बजे सीतापुर,
  • 7:10 बजे शाहजहांपुर,
  • 8:08 बजे बरेली,
  • 9:27 बजे मुरादाबाद,
  • 10:45 बजे नजीबाबाद,
  • 11:40 बजे रुड़की होते हुए
  • 12:45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।

वापसी यात्रा का पूरा समय-सारणी

वापसी यात्रा के लिए ट्रेन संख्या 26503 वंदे भारत एक्सप्रेस सहारनपुर से दोपहर 3:00 बजे रवाना होगी।

  • यह 3:45 बजे रुड़की,
  • 4:40 बजे नजीबाबाद,
  • 6:10 बजे मुरादाबाद,
  • 7:33 बजे बरेली,
  • 8:38 बजे शाहजहांपुर,
  • 9:50 बजे सीतापुर पहुंचकर
  • रात 11:00 बजे लखनऊ जंक्शन लौटेगी।

इस ट्रेन का संचालन भी सोमवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिनों में किया जाएगा।

यूपी में तेजी से बढ़ रहा वंदे भारत नेटवर्क

उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां सबसे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हुई थी। दिल्ली से वाराणसी के बीच चली पहली वंदे भारत के बाद अब राज्य के कई बड़े शहर इस हाई-स्पीड ट्रेन नेटवर्क से जुड़ चुके हैं।

नई लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने के बाद यात्रियों को उत्तर भारत के धार्मिक, औद्योगिक और व्यावसायिक शहरों तक बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। यह ट्रेन यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करेगी।

‘आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

ट्रेन के उद्घाटन से पहले लखनऊ मंडल के विभिन्न जिलों में स्थित स्कूलों में ‘आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

इनमें एम.एल.एम. इंटर कॉलेज, बाल विद्या मंदिर, बीडी कॉन्वेंट, टी.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज, और लखनऊ पब्लिक स्कूल सहित सीतापुर के रीजेंसी पब्लिक स्कूल, सैक्रेड हार्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, और सुमित्रा पब्लिक इंटर कॉलेज के बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

नई ट्रेन से मिलेगा विकास को रफ्तार

लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस न केवल यात्रियों को सुविधाजनक और तेज़ यात्रा का अनुभव देगी, बल्कि यह क्षेत्र के औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने में भी सहायक साबित होगी। रेल मंत्रालय का मानना है कि यह नई सेवा उत्तर प्रदेश में स्मार्ट रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर की दिशा में एक बड़ा कदम है|

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...