1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Election 24 : तीसरे दौर का चुनाव: तो क्या प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव ?

Lok Sabha Election 24 : तीसरे दौर का चुनाव: तो क्या प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव ?

7 मई को लोक -सभा चुनाव के तीसरे दौर का पड़ाव उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, असम, छत्तीसगढ़, दादर एंड नगर हवेली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गोवा में प्रस्तावित है। और उत्तर -प्रदेश के अहम् लोक सभा सीट कहे जाने वाले अमेठी व रायबरेली पर कांग्रेस ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पिछली दो बार की हीलाहवाली के बाद कांग्रेस ने इन दोनों सीटों पर प्रियंका गांधी के नाम पर संशय की स्थिति बना रखी है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
Lok Sabha Election 24 : तीसरे दौर का चुनाव: तो क्या प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव ?

Lok Sabha Election 2024 : 7 मई को लोक -सभा चुनाव के तीसरे दौर का पड़ाव उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, असम, छत्तीसगढ़, दादर एंड नगर हवेली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गोवा में प्रस्तावित है। और उत्तर -प्रदेश के अहम् लोक सभा सीट कहे जाने वाले अमेठी व रायबरेली पर कांग्रेस ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

कांग्रेस ने  अमेठी ,  रायबरेली पर  पत्ते नहीं खोले

पिछली दो बार की हीलाहवाली के बाद कांग्रेस ने इन दोनों सीटों पर प्रियंका गांधी के नाम पर संशय की स्थिति बना रखी है। अब जब कि तीसरे दौर के चुनाव में 13 प्रदेशों की लिस्ट में ये दोनों लोक -सभा सीटें भी पड़ेंगी चुनाव विश्लेषक कुछ कहने से बाज आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरण हो चुके हैं, लेकिन कांग्रेस ने अब तक उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली पर पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पार्टी जल्दी दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है। कहा यह भी जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाएं कम हैं।

पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद अब नजरें तीसरे दौर की वोटिंग की ओर हैं। भारत निर्वाचन आयोग

की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 7 मई को मतदान होना है। इस दौरान उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, असम, छत्तीसगढ़, दादर एंड नगर हवेली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गोवा में वोटिंग होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...