1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जल शक्ति मंत्री ने किया बाढ़ कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दी 15 जून से पहले कार्यों को पूरा करने की हिदायत

जल शक्ति मंत्री ने किया बाढ़ कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दी 15 जून से पहले कार्यों को पूरा करने की हिदायत

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को नेपाल के नवलपरासी जिले में स्थित बी गैप बंधे पर पहुंचे। जहां उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बंधे पर चल रहे मरम्मत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही अधिकारियों को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण करते हुए कहा कि कार्य में और तेजी लाएं और 15 जून से पहले सभी कार्यों को अवश्य पूरा कर लें।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
जल शक्ति मंत्री ने किया बाढ़ कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दी 15 जून से पहले कार्यों को पूरा करने की हिदायत

महाराजगंज। मानसून के दस्तक देते ही कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने तमाम जिलों में बाढ़ पूर्व किए जा रहे सभी कार्यों को 15 जून से पहले पूरा करने के लिए एडी चोटी का जोर लगाया हुआ है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह लगातार बाढ़ कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं।

इसी कड़ी में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को नेपाल के नवलपरासी जिले में स्थित बी गैप बंधे पर पहुंचे। जहां उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बंधे पर चल रहे मरम्मत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही अधिकारियों को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण करते हुए कहा कि कार्य में और तेजी लाएं और 15 जून से पहले सभी कार्यों को अवश्य पूरा कर लें। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को बिहार के रास्ते वाल्मीकि नगर गंडक बैराज होते हुए सीधे बी गैप बंधे पर पहुंचे। जहां टेट्रापोल के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

बता दें कि टेट्रापोल नदी की धारा के वेग को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इस तकनीक का इस्तेमाल समुद्र के किनारे किया जाता है। यहां इसका प्रयोग पहली बार किया जा रहा है। जलशक्ति मंत्री को अधिशासी अभियंता ने बताया कि ठोकर की लंबाई बढ़ाई जा रही है। ब्लाक ढालने काम तेजी से चल रहा है। इस कार्य के प्रगति की रोजाना समीक्षा की जाती है। इस दौरान जल शक्ति मंत्री ने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में 15 जुलाई तक बाढ़ सुरक्षा कार्य को पूरा कर लिया जाए। इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...