1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Irrigation Department : उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग में पारदर्शी तबादलों की पहल, भ्रष्टाचार पर लग रही लगाम

Irrigation Department : उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग में पारदर्शी तबादलों की पहल, भ्रष्टाचार पर लग रही लगाम

UP Irrigation Department : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी तबादला प्रक्रिया को लागू करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
Irrigation Department : उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग में पारदर्शी तबादलों की पहल, भ्रष्टाचार पर लग रही लगाम

उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी तरीके से तबादले करने की प्रक्रिया जारी है विगत कई दिनों से पहले अवर अभियंता फिर सहायक अभियंता एवं आज अधिशासी अभियंताओं के तबादले ऑनलाइन किये गये इस तबादले में शासनादेश का ध्यान रखा गया है जिसमें एक जनपद में लगभग 3 वर्ष जिन अधिकारियो के पूरे हो गये है उनको स्थानांतरित किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिये ऑनलाइन तबादले स्क्रीन पर किये जा रहे है जिसमें सभी अभियंता हॉल में बैठकर अपने तीन जगहों के ऑपशन में एक जगह को चुनते है इस प्रक्रिया में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,जलशक्ति राज्य मंत्री एवं विभाग के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग प्रमुख अभियंता सिंचाई (विभागाध्यक्ष) अखिलेश सचान प्रमुख अभियंता बाढ़ संदीप कुमार एवं मुख्य अभियंता लेवल 1 एके सिंह एवं प्रदेश के सभी मुख्य अभियंताओ की मौजुदगी रही। सिंचाई विभाग की लगातार यह कोशिश है कि जो जिन लोगो की बाढ़ में पदस्थापना है उनको अन्यत्र जगह भेजकर नये लोगो को मौका दिया जाए। पिछली सरकारों में सिंचाई विभाग का तबादला एक उद्योग के रूप में विकसित था एवं व्यापक भ्रष्टाचार रहा,निश्चित रूप से तबादलों में पारदर्शिता आई है।

यूपी के बात के एडिटर इन चीफ आर सी भट्ट की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...