1. हिन्दी समाचार
  2. Jhansi
  3. Jhansi : झांसी में लहरगिर्द आल्हाघाट स्थित जोनल कार्यालय तृतीय का लोकार्पण

Jhansi : झांसी में लहरगिर्द आल्हाघाट स्थित जोनल कार्यालय तृतीय का लोकार्पण

Jhansi : झांसी महापौर ने लहरगिर्द आल्हाघाट स्थित जोनल कार्यालय तृतीय का विधिवत पूजन और लोकार्पण किया। इस नए कार्यालय के माध्यम से 60 वार्डों में 23 वार्डों का प्रशासन और नागरिक सेवाएं सुगम होंगी। लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमुख पार्षद, अधिकारी और नगर आयुक्त सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
Jhansi : झांसी में लहरगिर्द आल्हाघाट स्थित जोनल कार्यालय तृतीय का लोकार्पण

झांसी नगर निगम क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से महापौर झांसी द्वारा लहरगिर्द आल्हाघाट स्थित जोनल कार्यालय तृतीय का विधिवत पूजन एवं लोकार्पण किया गया। यह जोनल कार्यालय 1995 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 426.79 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है।

 

इस नए जोनल कार्यालय के माध्यम से नगर निगम सीमान्तर्गत कुल 60 वार्डों में 23 वार्डों (वार्ड नं0 08 नई बस्ती प्रथम, 16 मसीहागंज, 17 नन्दनपुरा द्वितीय, 21 सिमरधा, 23 लहर गिर्द प्रथम, 31 लहर गिर्द द्वितीय, 34नई बस्ती द्वितीय, 35 नन्दनपुरा प्रथम, 36 प्रेमगंज द्वितीय, 37 बाहर दतिया गेट द्वितीय, 40 आजाद गंज, 41नन्दनपुरा तृतीय, 43 नानकगंज, 44 सिविल लाईन्स (उत्तरी भाग), 46 प्रेमगंज प्रथम, 47 तलैया, 49 सिविल लाईन्स (पश्चिमी भाग), 51 सिविल लाईन्स दक्षिण भाग-2 , 53 बाहर खण्डेराव गेट, 55 सिविल लाईन्स दक्षिण भाग-1, 56 टौरिया नरसिंह राव, 57 सी.पी. मिशन कम्पाउण्ड, 58 गुसाईंपुरा) को सम्मिलित किया गया।

उक्त जोनल कार्यालय के लोकार्पण के पश्चात् नगर आयुक्त महोदय द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया तत्पश्चात् मा महापौर जोनल कार्यालय का भ्रमण करते हुए जोनल में बनाये गये विभाग कक्षों की जानकारी ली गयी साथ ही उक्त जोनल में किस-किस अधिकारी एवं कर्मचारी की तैनाती की गयी के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गयी।

साथ ही मा महापौर द्वारा वहां उपस्थित जनमानस एवं मा पार्षदगणों को जोनल कार्यालय मेें होने वालें कार्यो के सम्बन्ध में अवगत कराया गया तथा जोनल कार्यालय में जन्म प्रमाण-पत्र निर्गत करते हुए मा महापौर एवं नगर आयुक्त महोदय द्वारा आवेदक को जन्म प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया। उक्त लोकार्पण कार्यक्रम में मा पार्षद सुशीला दुबे, दिनेश प्रताप सिंह ‘बंटी राजा‘ ,आशीष तिवारी, प्रियंका साहू, कामेश अहिरवार, रितिका गौरव तिवारी,विनीता ठागले, मोनिका,सुन्दर कुशवाहा, राखी नितेन्द्र परिहार, महेन्द्र यादव, रिंकू वंशकार,अमित राय, मंयक श्रीवास्तव,सुनीता सतेन्द्रपुरी,अरविन्द्र खटीक, विष्णु यादव,पूजा शशिकान्त श्रीवास,रीना कप्तान राय, तथा राहुल यादव, अपर नगर आयुक्त, रोली गुप्ता, अपर नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी गौरव कुमार, सहायक नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी सुश्री तान्या सहायक नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, सहायक नगर आयुक्त, राजवीर सिंह, मुख्य अभियन्ता,नीना सिंह, अधिशासी अभियन्ता, डाॅ विनीत कुमार, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, अवधेश कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, डाॅ धीरेन्द्र गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी,राजकुमार भद्रसेन, बिपिन कुमार , सहायक अभियंता, अवर अभियन्ता, अवर अभियन्ता (वि./याँ.), मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, कर निर्धारण अधिकारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक आदि उपस्थित रहे। अन्त में जोनल अधिकारी सीपीपाण्डेय, सहायक नगर आयुक्त द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...