1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीलीभीत में सीएम योगी ने 569 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

पीलीभीत में सीएम योगी ने 569 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत के बरखेड़ा और बीसलपुर क्षेत्रों में 569 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान विस्थापित परिवारों को भूमि व नागरिकता प्रमाण पत्र तथा लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए गए। सीएम ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
पीलीभीत में सीएम योगी ने 569 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की उपस्थिति में पीलीभीत जनपद के बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों में 569 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

विस्थापित परिवारों को मिला भूमि और नागरिकता प्रमाण पत्र

कार्यक्रम के दौरान ‘पूर्वी पाकिस्तान’ से विस्थापित परिवारों को भूमि एवं नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

 

डबल इंजन सरकार के विकास मॉडल पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और मातृशक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

हर वर्ग के उत्थान का संकल्प

सीएम योगी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ा रही है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...