1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार, CM योगी बोले- कोई खुद को अकेला न समझे

बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार, CM योगी बोले- कोई खुद को अकेला न समझे

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से आई बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत-बचाव कार्यों की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि सरकार हर प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचाने और लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार, CM योगी बोले- कोई खुद को अकेला न समझे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के बाद बनी बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चित्रकूट दौरे से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी वीडियो साझा किया। वीडियो के जरिए उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी दी।

सीएम योगी ने कहा कि अत्यधिक बारिश के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सरकार पूरी तेजी के साथ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में जुटी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वह स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।मुख्यमंत्री के मुताबिक, सरकार के मंत्री भी प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए भी सरकार लगातार काम कर रही है।

सीएम योगी ने बताया कि वह बलिया, फर्रुखाबाद और वाराणसी का दौरा कर चुके हैं और रविवार को चित्रकूट जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सेवा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहना भी सरकार का दायित्व है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से अपील की कि वे खुद को अकेला न समझें।उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की जान की सुरक्षा, प्रत्येक प्रभावित परिवार तक राहत पहुंचाना और जरूरतमंदों की मदद करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...